Motorola Edge 70 Neo : Motorola ने Motorola Edge 70 Neo IFA 2026 में इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग को लेकर बड़ा संकेत दिया है। फोन को आने वाले कुछ महीनों में भारत समेत ग्लोबल बाजार में पेश किया जा सकता है।
Motorola Edge 70 Neo को IFA 2026 में टीज किया, जानें भारत में कब आएगा फोन और इसके डिजाइन से जुड़ी जानकारी।
Motorola Edge 70 Neo की भारत में लॉन्चिंग जल्द
जर्मनी के बर्लिन में चल रहे IFA 2026 में Motorola ने Edge 70 Neo को टीज किया है। कंपनी ने साफ किया कि आने वाले महीनों में यह फोन ग्लोबली लॉन्च होगा। भारत में भी इसकी एंट्री की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, अभी कंपनी ने इसकी पक्की लॉन्च डेट नहीं बताई है। फोन की कीमत और बाकी फीचर्स की जानकारी भी सामने नहीं आई है। फिलहाल कंपनी का फोकस Motorola Edge 70 Plus और Motorola Watch Ultra जैसे प्रोडक्ट्स पर है।
Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200MP कैमरा
Motorola Edge 70 Neo के कुछ फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं। कंपनी ने इसे भारत में Android 17 टेस्टिंग प्रोग्राम के तहत भी लिस्ट किया था। इसके रेंडर भी ऑनलाइन सामने आए हैं। लीक के मुताबिक, फोन में फ्लैट डिस्प्ले और पतले बेजल मिल सकते हैं। इसके बैक पैनल पर 200MP कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। फोन को डार्क ग्रीन, लाइट ब्लू, ऑलिव ग्रीन और पेल पिंक रंगों में लॉन्च किया जा सकता है।
READ MORE : Motorola Edge Leak: नया डिजाइन देख फैंस हुए उत्साहित
Motorola Edge 70 सीरीज में होगा सातवां मॉडल
Motorola Edge 70 सीरीज में कंपनी भारत में अब तक 6 मॉडल पेश कर चुकी है। इनमें स्टैंडर्ड Edge 70 के अलावा Edge 70 Fusion, Edge 70 Fusion+, Edge 70 Pro, Edge 70 Pro+ और Edge 70 Max शामिल हैं। Edge 70 Neo इस सीरीज का 7वां मॉडल होगा। कंपनी ने इससे पहले Motorola Edge 60 Neo को IFA 2025 में पेश किया था। यानी नई Neo सीरीज को भी कंपनी IFA के मंच से आगे बढ़ा रही है।
READ MORE : Xiaomi, Lava और Motorola के नए फोन खरीदें, जानें कीमत
Motorola Edge 60 Neo में मिले थे ये फीचर्स
पिछले मॉडल Edge 60 Neo में 6.3 इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले था। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलता है। फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आया था। कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन कैमरा, 10MP टेलीफोटो और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल थे। सेल्फी के लिए 20MP कैमरा दिया गया था। फोन में 5200mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी था। नए Edge 70 Neo में कंपनी इससे बेहतर हार्डवेयर देती है या नहीं, इसका खुलासा लॉन्च के समय होगा।
