AI

Google लाया नया AI टूल, करियर बनाने में करेगा हेल्प

4 mins read
1.3K views
February 20, 2025

Google ने जॉब सर्च और करियर प्लानिंग के लिए एक नया AI टूल Career Dreamer लॉन्च किया है। यह अभी प्रयोग के चरण में है और जल्द ही इसका विस्तार किया जा सकता है।

Google Career Dreamer: ड्रीम जॉब पाना बहुत मुश्किल का काम है। कई बार स्किल और एक्सपीरियंस होने के बावजूद भी आपको जॉब नहीं मिल पाती। अब इसी परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए Google एक नया AI टूल Career Dreamer लेकर आया है, जिससे लोगों को जॉब खोजने में हेल्प करने के लिए डिजाइन किया गया है। फिलहाल, अभी यह अपने शुरुआती चरण में है, लेकिन फ्यूचर में इसे बड़े पैमाने पर मौजूद कराया जा सकता है।

नौकरी पाने में हेल्प करेगा यह टूल

इस मामले को लेकर कंपनी ने है कहा कि यह कैंडिडेट की एजुकेशनल बैकग्राउंड, कौशल, इंटरेस्ट और अनुभव में पैटर्न ढूंढता है। यह इन सभी बिंदुओं को मिलाकर एक प्रोफेशनल कहानी बना सकता है, जो नौकरी पाने में लोगों की हेल्प कर सकता है। यह प्रोफेशनल कहानी उन सभी बातों को बताएगी, जो आप किसी कंपनी को दे सकते हैं। आप चाहें तो इसे अपने रिज्यूमे में शामिल कर सकेंगे या अपने इंटरव्यू में इसके बारे में बात कर सकेंगे।

करियर से रिलेटेड कई सुझाव देगा Career Dreamer

प्रोफेशनल स्टोरी बनाने के साथ-साथ यह टूल आपके बैकग्राउंड के आधार पर करियर से रिलेटेड सलाह दे सकता है। इसके अलावा, यह आपको Gemini की हेल्प से Resumeऔर कवर लेटर सहित कई चीजें तैयार करने में भी मदद करेगा। कंपनी ने कहा कि यह टूल उन लोगों की मदद कर सकता है, जो अपना करियर प्लान करना चाहते हैं। यह आसान तरीके से करियर प्लानिंग में मदद कर सकता है।

किन-किन के लिए है मौजूद

Google ने इस AI टूल के लिए वेबसाइट को लाइव कर दी है। फिलहाल, यह सभी के लिए अभी मौजूद नहीं है और इसका यूज सिर्फ अमेरिका में ही किया जा सकता है। माना जा रहा है कि प्रयोग के चरण के बाद Google इसे दूसरे देशों में भी उपलब्ध करा सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

DeepMind
Previous Story

भारत में Google ने शुरू किया Ananta कैंपस, जानें खासियत

meta
Next Story

Facebook की नई पॉलिसी, डिलीट होंगे लाइव Video!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss