Huawei FreeBuds 7i और FreeBuds SE 4 भारत में लॉन्च

Huawei FreeBuds 7i और FreeBuds SE 4 भारत में लॉन्च

6 mins read
12 views
June 16, 2026

Huawei Earbuds: क्या आप ऐसे वायरलेस ईयरबड्स की तलाश में हैं जो लंबी बैटरी, दमदार साउंड और नॉइज कैंसिलेशन के साथ आएं? ताज़ा खबर यह है कि Huawei भारत में अपने नए Huawei FreeBuds 7i और Huawei FreeBuds SE 4 को 18 जून को लॉन्च करने जा रही है। दोनों ईयरबड्स Flipkart और RTC India वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Huawei कंपनी ने दोनों मॉडल्स में बैटरी और ऑडियो क्वालिटी पर खास फोकस किया है।

Huawei FreeBuds 7i और FreeBuds SE 4 का भारत में लॉन्च कन्फर्म: Flipkart पर कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा।

Huawei FreeBuds 7i में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Huawei FreeBuds 7i कंपनी का प्रीमियम मॉडल है। इसमें 11mm क्वाड-मैग्नेट डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है, जो बेहतर और साफ आवाज का अनुभव देता है।

ईयरबड्स में कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं:

  • स्पेशल ऑडियो सपोर्ट
  • हेड ट्रैकिंग तकनीक
  • डायनेमिक EQ
  • पर्सनलाइज्ड ऑडियो प्रोफाइल
  • डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी

यह मॉडल Bluetooth 5.4 के साथ आता है। यूजर एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। खास बात यह है कि कॉल रिसीव करने के लिए सिर हिलाने वाला जेस्चर कंट्रोल भी दिया गया है।

बैटरी और नॉइज कैंसिलेशन पर खास जोर

Huawei FreeBuds 7i में बैटरी को लेकर बड़े दावे किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह ईयरबड्स बिना ANC के 35 घंटे तक का कुल बैकअप दे सकते हैं। ANC चालू होने पर ईयरबड्स 5 घंटे और चार्जिंग केस सहित 20 घंटे चलेगा। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है। इसके अलावा IP54 रेटिंग इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है।

Huawei FreeBuds SE 4 की बैटरी बनी सबसे बड़ा आकर्षण

Huawei FreeBuds SE 4 उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में ज्यादा बैटरी चाहते हैं। इसमें 10mm ड्राइवर और 24dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है। सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है।

कंपनी के अनुसार:

  • सिंगल चार्ज पर 10 घंटे प्लेबैक
  • चार्जिंग केस के साथ कुल 50 घंटे बैटरी

ANC ऑन रहने पर भी यह 35 घंटे तक का बैकअप देता है। वहीं 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 4 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

READ MORE: Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च! कम कीमत ज्यादा फीचर्स बना चर्चा का विषय

कीमत और उपलब्धता

Huawei FreeBuds 7i की कीमत 13,999 रखी गई है। यह पिंक, ब्लैक और व्हाइट रंग में आएगा। वहीं Huawei FreeBuds SE 4 की कीमत 7,999 है। इसे ब्लैक और व्हाइट रंगों में खरीदा जा सकेगा।

READ MORE: डेट कंफर्म: बैटरी का बादशाह Huawei Nova 15 Max आ रहा है!

Huawei के नए FreeBuds 7i और FreeBuds SE 4 भारतीय बाजार में बैटरी, नॉइज कैंसिलेशन और प्रीमियम फीचर्स के दम पर मजबूत चुनौती पेश कर सकते हैं। अब देखना होगा कि 18 जून के लॉन्च के बाद ये ईयरबड्स ग्राहकों को कितना आकर्षित कर पाते हैं और प्रतिस्पर्धियों को कितनी टक्कर देते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

US-Iran डील बनी गेमचेंजर, रुपये ने पकड़ी तेज रफ्तार
Previous Story

US-Iran डील बनी गेमचेंजर, रुपये ने पकड़ी तेज रफ्तार

क्रिप्टो से बढ़ा खतरा! अमेरिकी बैंकों को GAO की बड़ी चेतावनी
Next Story

क्रिप्टो से बढ़ा खतरा! अमेरिकी बैंकों को GAO की बड़ी चेतावनी

Latest from Gadgets

Don't Miss