क्रिप्टो से बढ़ा खतरा! अमेरिकी बैंकों को GAO की बड़ी चेतावनी

क्रिप्टो से बढ़ा खतरा! अमेरिकी बैंकों को GAO की बड़ी चेतावनी

7 mins read
82 views
June 16, 2026

GAO FDIC Crypto: क्या डिजिटल एसेट्स और ब्लॉकचेन की बढ़ती दुनिया अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम के लिए नया खतरा बन रही है? ताज़ा रिपोर्ट में अमेरिकी सरकारी निगरानी संस्था GAO ने इसी चिंता को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। GAO ने कहा है कि बैंकों की बढ़ती क्रिप्टो और ब्लॉकचेन गतिविधियों पर निगरानी के लिए नियामक संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत है।

GAO ने FDIC पर बढ़ाया दबाव: Crypto और Blockchain Risk Oversight में खामियां बंद करने की बड़ी मांग

Blockchain Risk पर GAO की बड़ी चिंता

अमेरिकी Government Accountability Office (GAO) ने Federal Deposit Insurance Corporation (FDIC) को भेजी रिपोर्ट में कहा कि फिलहाल डिजिटल एसेट्स और ब्लॉकचेन से जुड़े जोखिमों की निगरानी के लिए कोई मजबूत साझा व्यवस्था नहीं है। GAO के मुताबिक, बैंक अब तेजी से स्टेबलकॉइन, डिजिटल एसेट कस्टडी और ब्लॉकचेन आधारित भुगतान सेवाओं में कदम रख रहे हैं। ऐसे में अगर नियामक एजेंसियां मिलकर काम नहीं करतीं तो कई बड़े जोखिम समय रहते पकड़ में नहीं आएंगे। रिपोर्ट 8 जून को तैयार की गई थी और इसे 15 जून को सार्वजनिक किया गया।

2023 बैंकिंग संकट से लिया गया सबक

GAO ने अपनी रिपोर्ट में 2023 के बैंकिंग संकट का भी जिक्र किया। संस्था का कहना है कि कई मामलों में नियामक एजेंसियां बैंकों में बढ़ रहे जोखिमों को समय पर पहचान नहीं सकीं। रिपोर्ट के अनुसार, लिक्विडिटी संकट और कमजोर जोखिम प्रबंधन के संकेत मिलने के बावजूद कार्रवाई में देरी हुई। इसी वजह से GAO ने बैंक निरीक्षण प्रक्रिया को और मजबूत बनाने की सिफारिश की है।

Stablecoin नियमों पर भी बढ़ी हलचल

इस बीच FDIC भी डिजिटल एसेट सेक्टर के लिए नए नियम तैयार कर रहा है। FDIC चेयरमैन ट्रैविस हिल ने इस साल एक प्रस्ताव पेश किया है, जो स्टेबलकॉइन जारी करने वाले बैंकों के लिए दिशा-निर्देश तय करेगा। प्रस्ताव में रिजर्व फंड, भुगतान प्रक्रिया, पूंजी आवश्यकताओं और अनुमत गतिविधियों से जुड़े नियम शामिल हैं। इसका मकसद तेजी से बढ़ रहे स्टेबलकॉइन बाजार में पारदर्शिता लाना है। साथ ही अमेरिकी सीनेट में डिजिटल एसेट मार्केट क्लैरिटी एक्ट पर भी चर्चा जारी है, जिसे हाल ही में 15-9 वोटों से समिति की मंजूरी मिली है।

READ MORE: 100 दिन में पैसा दोगुना… Zoom मीटिंग के बाद खुलास राज

बैंक और फिनटेक कंपनियां बढ़ा रहीं साझेदारी

अभी अमेरिकी बैंक फिनटेक कंपनियों के साथ मिलकर नई सेवाएं विकसित कर रहे हैं। इनमें क्रिप्टो कस्टडी, टोकनाइज्ड डिपॉजिट और डिजिटल एसेट ट्रेडिंग जैसी सेवाएं शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में ब्लॉकचेन तकनीक बैंकिंग सेक्टर का अहम हिस्सा बन सकती है। ऐसे में मजबूत निगरानी और स्पष्ट नियम बेहद जरूरी होंगे।

READ MORE: SpaceX IPO ने एलन मस्क को बनाया ट्रिलियनेयर

GAO की ताज़ा चेतावनी दिखाती है कि डिजिटल एसेट्स का विस्तार जितनी तेजी से हो रहा है, नियामक ढांचे को भी उतनी ही तेजी से विकसित करना होगा। आने वाले महीनों में FDIC और अन्य अमेरिकी एजेंसियों के नए कदम तय करेंगे कि ब्लॉकचेन आधारित बैंकिंग कितनी सुरक्षित और भरोसेमंद बन पाती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Huawei FreeBuds 7i और FreeBuds SE 4 भारत में लॉन्च
Previous Story

Huawei FreeBuds 7i और FreeBuds SE 4 भारत में लॉन्च

AI यूनिकॉर्न बना Sarvam, करोड़ों डॉलर निवेश से मची हलचल
Next Story

AI यूनिकॉर्न बना Sarvam, करोड़ों डॉलर निवेश से मची हलचल

Latest from Cryptocurrency

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss