इस Christmas अपने खास को गिफ्ट में दें ये गैजेट

4 mins read
500 views
Christmas 2024
December 25, 2024

अगर आप अपने चाहने वालों के लिए क्रिसमस को खास बनाना चाहते हैं तो उन्हें कुछ अच्छे गैजेट्स गिफ्ट करें।

Christmas 2024 : क्रिसमस के त्योहार को खास बनाने के लिए लोग अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को खास मैसेज भेजते हैं और उन्हें गिफ्ट देते हैं। अगर आप भी इस क्रिसमस अपने दोस्तों को कुछ देने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे।

Oneplus Bullets Z2

आप अपने खास को इस क्रिसमस पर OnePlus नेकबैंड गिफ्ट कर सकते हैं।इसकी कीमत 1,399 रुपये है। इस ईयरफोन में जंबो बैटरी है, सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में आपको 20 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। शानदार साउंड के लिए नेकबैंड में 12.4mm बास ड्राइवर्स लगाए गए हैं। इसे IP55 रेटिंग मिली है। यानी पानी की छींटों से यह खराब नहीं होगा।

Mi Smart Band 5

Mi Smart Band 5 में 1.1 इंच का फुल टच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है। यह मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करता है, इसलिए इसे चार्ज करने के लिए बैंड का स्ट्रैप हटाने की जरूरत नहीं पड़ती। स्मार्ट बैंड में हार्ट-रेट, स्लीप एनालिसिस, स्ट्रेस मॉनिटर और वूमेन हेल्थ मॉनिटर की सुविधा दी गई है। इसकी बैटरी फुल चार्ज होने पर 14 दिनों तक चलती है। इस बैंड को आप अपने किसी खास को गिफ्ट कर सकते हैं। इसकी कीमत सिर्फ 1, 944 रुपये है।

Portronics Dash 6

इस क्रिसमस पर आप अपने चाहने वाले को Portronics Dash 6 स्पीकर गिफ्ट करें। इसे नाइट लैंप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एलईडी लाइट्स दी गई हैं। यह TWS पेयरिंग को सपोर्ट करता है। इससे यूजर दो स्पीकर को आपस में कनेक्ट करके गाना प्ले कर सकते हैं। शानदार साउंड के लिए इसमें 30 वॉट का स्टीरियो साउंड दिया गया है। इसकी बैटरी फुल चार्ज होने पर 6 घंटे चलती है। इस स्पीकर की कीमत 1,999 रुपये है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WhatsApp
Previous Story

WhatsApp के इस नए फीचर से आसान होगा यूजर का सारा काम

Wikipedia
Next Story

Elon Musk ने Wikipedia के सामने रखी ये शर्त! पूरा करने पर देंगे करोड़ों

Latest from Gadgets

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

iPhone 17 Series: Apple ने अपनी सबसे पतली और हल्की iPhone, iPhone Air, का उत्पादन घटाने का निर्णय लिया है रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद से कम बिक्री के कारण iPhone Air का उत्पादन अब लगभग ‘समाप्ति स्तर’ तक पहुंच गया है। हालांकि, Apple ने अपनी iPhone17 सीरीज के कुल उत्पादन को लगभग 85 से 90 मिलियन यूनिट पर बनाए
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 

Don't Miss