Apple यूजर के लिए बड़ी खबर, हटाए गए 1 लाख 35 हजार ऐप्स

5 mins read
1.6K views
Apple App Store
February 24, 2025

Apple ने हाल ही में अपने ऐप स्टोर से करीब 1 लाख 35 हजार ऐप्स को हटा दिया है। दरअसल, Apple ने ऐप डेवलपर्स से 17 फरवरी तक अपनी बिजनेस संबंधी जानकारी जमा करने को कहा था।

Apple App Store:  iPhone यूजर के लिए बेहद जरूरी खबर है क्योंकि Apple ने हाल ही में अपने ऐप स्टोर से करीब 1 लाख 35 हजार ऐप्स को हटाया है। ऐप स्टोर को और भी ज्यादा सेफ और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। दरअसल, Apple ने ऐप डेवलपर्स से 17 फरवरी तक अपनी बिजनेस संबंधी इन्फॉर्मेशन जमा करने को कहा था, लेकिन लाखों ऐप्स ने ऐसा नहीं किया। इसी कारण कंपनी ने उन्हें बैन कर दिया और कुछ दिनों में करीब 1 लाख 35 हजार ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया। यह कार्रवाई यूरोपियन यूनियन के नियमों के तहत की गई है।

क्या है यूरोपीय संघ का नियम

यूरोप में ऑनलाइन चीजों के लिए नया नियम बनाया गया है। नए नियम के अनुसार, ऐप बनाने वालों को अपने ऐप को ऐप स्टोर में लिस्ट करने के लिए अपना पता, ईमेल और फोन नंबर जैसी इन्फोर्मेशन देनी होगी। जिन लोगों ने यह इन्फोर्मेशन नहीं दी, उनके ऐप हटा दिए गए।

ऐप डेवलपर्स को 17 फरवरी तक दिया गया था समय

यूरोप में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए डिजिटल सर्विस एक्ट लागू किया गया है, जिसे अस्थायी तौर पर 2023 में लागू किया गया था। यह 17 फरवरी 2025 से पूरी तरह प्रभावी हो गया। इसी कारण ऐप डेवलपर्स को 17 फरवरी तक का समय दिया गया। Apple ने साफ किया है कि जब तक जरूरी बिजनेस जानकारी नहीं दी जाती, तब तक ऐप्स पर रोक रहेगी। एप स्टोर लॉन्च होने के बाद से Apple की ओर से उठाया गया यह कदम बड़ा है।

सिम कार्ड खरीदने के लिए सरकार के नए नियम

सरकार ने लोगों की सेफ्टी के लिए हाल ही में घोषणा की है कि देश की सभी मोबाइल फोन कंपनियों को ग्राहकों को सिम कार्ड बेचने वाले हर व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बता दें कि यह नियम पहले से ही लागू है, लेकिन अब कंपनियों को इसका पूरी तरह से पालन करने के लिए और समय दिया गया है, जो 31 मार्च 2025 है। इसका मकसद फर्जी सिम कार्ड से होने वाले सभी क्राइम को रोकने में हेल्प मिलेगी। इसके अलावा सरकार उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी, जिनके नाम पर एक निश्चित संख्या से अधिक सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Stock Market News
Previous Story

घंटों में ही 50% बढ़ा Just Eat का शेयर, चारों ओर हो रही चर्चा

DMRC
Next Story

Delhi Metro में अब यात्रियों को मिलेगी ‘सुपरफास्ट कनेक्टिविटी’

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss