UPSC Direct Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। UPSC Recruitment 2026 के तहत संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 400 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
UPSC Recruitment 2026 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 400 पदों पर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करें।
UPSC Recruitment 2026 में कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। उम्मीदवार के पास बैचलर डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री या कुछ विशेष पदों के लिए पीएचडी और संबंधित क्षेत्र का अनुभव होना जरूरी है। योग्यता की पूरी जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
वेतन और आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा। आयोग के अनुसार सैलरी 44,900 से लेकर 1,44,200 प्रति माह तक हो सकती है। इसके साथ अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए समान रखा गया है। उम्मीदवारों को सिर्फ 25 शुल्क जमा करना होगा।
READ MORE: Google के साथ काम करने का मौका, आप कर सकते आवेदन?
बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसकी चयन प्रक्रिया है। उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना पड़ेगा।
चयन प्रक्रिया में शामिल हैं:
- आवेदन पत्र की शॉर्टलिस्टिंग
- दस्तावेज सत्यापन
- इंटरव्यू
अंतिम चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें, फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें। आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
READ MORE: Elon Musk इंजीनियर्स को दे रहे Job! जल्दी करें अप्लाई
UPSC Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई है इसलिए योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
