NEET PG 2026 : NEET PG Answer Key 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे। अभी उम्मीदवारों को वेबसाइट पर अपडेट नजर रखने की सलाह दी गई है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने जवाब मिलाकर संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे।
NEET PG Answer Key 2026 जल्द वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकती है। जानें डाउनलोड स्टेप्स और रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी।
NEET PG Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट edu.in पर जाएं।
- NEET PG Answer Key 2026 की लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर उत्तर कुंजी की PDF खुलेगी।
- PDF डाउनलोड करके सेव करें और जरूरत हो तो प्रिंट निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने उत्तर ध्यान से जांचें। किसी सवाल के जवाब को लेकर आपत्ति है तो तय समय के अंदर आपत्ति दर्ज करनी होगी।
READ MORE : CMA कोर्स से लाखों कमाएं, जानें CA और CS से अंतर
NEET PG Answer Key पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उत्तर कुंजी में किसी जवाब को लेकर आपत्ति होने पर उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर ऑब्जेक्शन विंडो का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी लॉगिन जानकारी की जरूरत होगी। इसके बाद उम्मीदवार उस सवाल को चुन सकते हैं, जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है। संबंधित उत्तर और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट की PDF भी अपलोड करनी होगी। इसके बाद निर्धारित फीस जमा करके आवेदन सबमिट करना होगा। आपत्ति दर्ज करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।
NEET PG Result 2026 कब आएगा?
NEET PG Result 2026 सितंबर के अंत तक जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले वर्षों के रुझान को देखें तो परीक्षा के बाद रिजल्ट 10 से 16 दिनों के भीतर जारी हुआ था। 2025 में परीक्षा 3 अगस्त को हुई थी और रिजल्ट 19 अगस्त को जारी हुआ। यानी रिजल्ट 16 कैलेंडर दिनों में आया था। वहीं, 2024 में परीक्षा 11 अगस्त को हुई और परिणाम 23 अगस्त को घोषित हुआ। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि से लॉगिन करना होगा।
READ MORE : MD बनें या MS? फीस और करियर का जानें पूरा सच
मेरिट लिस्ट भी होगी जारी
रिजल्ट के बाद NEET PG Merit List 2026 भी आधिकारिक वेबसाइट पर PDF के रूप में उपलब्ध कराई जा सकती है। उम्मीदवार वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट की लिंक खोलकर PDF डाउनलोड कर सकेंगे। अभी उम्मीदवारों को NEET PG Answer Key 2026, रिजल्ट और मेरिट लिस्ट से जुड़े हर अपडेट के लिए nbe.edu.in पर नजर रखनी चाहिए। आधिकारिक घोषणा के बाद ही तारीख और लिंक को अंतिम माना जाएगा।
