Vivo V70 FE भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

कैमरा प्रेमी के लिए खुशखबरी! Vivo V70 FE भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

7 mins read
207 views
March 23, 2026

Vivo V70 FE Launch: Vivo यूजर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। वीवो अपनी अपमिंग मॉडल Vivo V70 FE को जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए डेट भी कंफर्म कर दिया है। ये फोन जल्द ही भारत में V70 लाइनअप के तीसरे मॉडल के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसी महीने की शुरूआत में इंडोनेशिया में Vivo V70 के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी की ओर से Amazon पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बनाई है। जिसपर कंपनी धीरे-धीरे फोन में मिलने वाली खूबियों के बारे में खुलासा करेगी।

Vivo V70 FE इंडियन मार्केट में जल्द दस्तक देने को तैयार…जानिए इसकी संभावित लॉन्च डेट, कीमत, कैमरा फीचर्स और स्टोरेज वेरिएंट की पूरी डिटेल।

इस सीरीज में पहली बार 200 मेगापिक्सल कैमरा

बता दें कि यह फोन इस सीरीज का पहला 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आने वाला Smartphone होगा। बताया जा रहा है कि यह फोन भारत में कम से कम दो कलर ऑप्शन और डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आएगा। इसी घोषणा कंपनी ने अपने X पर एक पोस्ट के जरिए की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि Vivo V70 FE जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। यानी इस फोन को कैमरा को केंद्र में रखकर पेश किया जा रहा है।

माइक्रोसाइट पर मिलती रहेगी जानकारी

कंपनी ने फोन के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। अब इससे यूजर्स को लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से जारी की गई खूबियां के बारे में पता चलता रहेगा। फोन लॉन्च के बाद Amazon और Vivo India e-store दोनों प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे देख लग रहा है कंपनी व्यापक स्तर पर इसे लॉन्च करने जा रही है।

READ MORE-  अब WeChat में AI की एंट्री, Tencent ने लॉन्च किया ClawBot

200MP कैमरा बन रहा आकर्षण का केंद्र

Vivo V70 FE की सबसे बड़ी चर्चा इसकी कैमरा क्षमता को लेकर हो रही है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि इस फोन में OIS सपोर्ट वाला 200MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावे फोने की पीछे डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार कैमरा चाहते हैं।

लीक डेट से बढ़ी उत्सुकता

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन टेक ब्लॉगर Paras Guglani के की माने तो इस मॉडल को 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में समय बहुत कम रह जाएगा। बाकी स्पेसिफिकेशन्स भी माइक्रोसाइट के जरिए सामने आ सकते हैं।

READ MORE- क्या दुनिया की सबसे बड़ी चिप फैक्ट्री बनाएंगे Elon Musk? दावा से मची हलचल

स्टोरेज में मिल सकते हैं दो विकल्प

भारत में दो वैरिएंट लाया जा सकता है। 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में। कीमत को लेकर कंपनी प्लानिंग कर रही है। ज्यादा रैम और स्टोरेज वाला मॉडल को देख यूजर्स आकर्षित हो सकते हैं। कीमत की बात करें तो Vivo V70 FE को 35,000 रुपये से कम में पेश की जा सकती है। लेकिन रिपोर्टस की माने तो बेस वेरिएंट लगभग 30,000 रुपये से शुऱूआत की जा सकती है।

यह मॉडल 200MP प्राइमरी कैमरा कैमरा से तो पहले ही चर्चा में हैं। अब देखना यह है कि भारत में लॉन्च के समय Vivo इसमें और कौन-कौन से बड़े फीचर्स जोड़ती है और यूजर्स इसे कितना हाथोंहाथ लेते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

X का नया AI फीचर लॉन्च
Previous Story

X का नया AI फीचर लॉन्च: अब लंबी खबरें सेकंडों में समझें

Crunchyroll पर साइबर हमला
Next Story

Crunchyroll पर साइबर हमला? आउटसोर्सिंग पार्टनर बना एंट्री गेट

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss