AI और फ्यूचर जॉब को लेकर ये क्या बोल गए सैम ऑल्टमैन?

AI और फ्यूचर जॉब को लेकर ये क्या बोल गए सैम ऑल्टमैन?

5 mins read
1.1K views
July 18, 2025

AI की हेल्प से लोगों अब वह काम भी कर पाएंगे जो पहले मुश्किल हुआ करते थे। इससे मनुष्य की क्षमता भी बढ़ेगी और उनसे अपेक्षाएं भी बढ़ेगी।

Sam Altman On AI: OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन अपने ब्यानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच उन्होंने फिर से X पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने पोस्ट के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फ्यूचर जॉब को लेकर अपने विचार शेयर किए हैं। उन्होंने इस पोस्ट में NVIDIA के CEO जेन्सेन हुआंग के विचारों पर अपनी सहमति जताई है। साथ ही उन्होंने बताया कि AI के बढ़ते प्रभाव के बाद भी इंसानों की भूमिका खत्म नहीं होगी, बल्कि नए अवसर पैदा होंगे।

आज के समय में AI तेजी से वर्कप्लेस में घूसते जा रहा है। AI के इस बदलाव को लेकर लोगों में नौकरी जानें को लेकर काफी डर पैदा हो रहा है, लेकिन ऑल्टमैन का मानना है कि इससे डरने की जरूरत नहीं है।

सैम ऑल्टमैन के तीन मुख्य विचार क्या हैं?

  • AI की हेल्प से लोगों अब वह काम भी कर पाएंगे जो पहले मुश्किल हुआ करते थे। इससे मनुष्य की क्षमता भी बढ़ेगी और उनसे अपेक्षाएं भी बढ़ेगी।
  • मशीनें भले ही कई काम कर लें लेकिन इंसानों के बीच संबंध और एक दूसरे के काम की कद्र बनी रहेगी।
  • लोग अब भी कुछ नया बनाने और दूसरों के लिए यूजफुल बनने की भावना से प्रेरित होते रहेंगे।

ह्यूमन क्रिएटिविटी रहेगी सबसे आगे

सैम ऑल्टमैन ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा है कि इंसानों को नजरअंदाज करना, उनके जुड़ाव की भावना, नई चीजों को जानने की जिज्ञासा और खुद को एक्सप्रेस करने की कला को कम जज करना एक बहुत बड़ी भूल होगी। उन्होंने आगे कहा कि भले ही AI कितना भी ताकतवर हो जाए लेकिन इंसान आज भी इस टेक्नोलॉजी की कहानी के केंद्र में हैं।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/google-co-founder-shocking-advice-threaten-ai/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/remove-leaked-explicit-photos-and-videos-from-internet/

ऑल्टमैन की यह सोच काफी लोगों को प्रेरित कर रही है, जो बताती है कि AI इंसानी नौकरियां नहीं छीनेगा बल्कि AI इंसानों को और ज्यादा सशक्त करेगा जिससे वह नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Solana DEX Raydium ने 190 मिलियन डॉलर से ज्यादा के RAY टोकन खरीदे
Previous Story

Solana DEX Raydium ने 190 मिलियन डॉलर से ज्यादा के RAY टोकन खरीदे

इन चाइनीज एप्स पर डेटा चोरी के आरोप, यूरोप में भी होगा बैन!
Next Story

इन चाइनीज एप्स पर डेटा चोरी के आरोप, यूरोप में भी होगा बैन!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss