SharpLink Gaming बनी दुनिया की सबसे बड़ी ETH होल्डर, दो दिन में किया कमाल

SharpLink Gaming बनी दुनिया की सबसे बड़ी ETH होल्डर, दो दिन में किया कमाल

4 mins read
847 views
August 5, 2025

कंपनी ने आज करीब 15,822 ETH खरीदे जिसकी कीमत लगभग 54 मिलियन डॉलर है। इससे एक दिन पहले कंपनी ने 14,933 ETH खरीदे थे।

SharpLink Gaming: SharpLink Gaming नाम की एक बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी ने हाल ही में Ethereum में भारी निवेश किया है। कंपनी ने आज करीब 15,822 ETH खरीदे जिसकी कीमत लगभग 54 मिलियन डॉलर है। इससे एक दिन पहले कंपनी ने 14,933 ETH खरीदे थे। यानी दो दिन में कुल 30,755 ETH खरीदे गए हैं।

अब SharpLink के पास 1.65 अरब डॉलर के Ethereum

इन नए खरीदों के बाद SharpLink के पास अब कुल 480,031 Ethereum हो गए हैं। इनकी कीमत करीब 1.65 अरब डॉलर है। इतनी बड़ी मात्रा में ETH रखने वाली SharpLink अब दुनिया की सबसे बड़ी पब्लिक Ethereum होल्डर बन गई है। इससे पहले कोई भी कंपनी इतनी बड़ी मात्रा में Ethereum नहीं रखती थी।

कहां से खरीदे गए Ethereum?

डेटा के मुताबिक, SharpLink ने ये Ethereum सीधे एक्सचेंज से नहीं खरीदे बल्कि OTC तरीके से खरीदे हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि इतनी बड़ी खरीद का असर मार्केट की कीमत पर न पड़े। Lookonchain और Arkham Intelligence जैसे डेटा प्लेटफॉर्म्स ने बताया कि इन खरीदों के लिए कंपनी ने लगभग 108 मिलियन डॉलर USDC खर्च किए। हर Ethereum की औसत कीमत 3,530 डॉलर रही और सारे ETH बाद में एक्सचेंज से निकाल लिए गए जो कि आमतौर पर बड़ी कंपनियों की रणनीति होती है।

क्या आगे और खरीद सकती है कंपनी?

SharpLink के Ethereum खरीदने का तरीका दिखाता है कि कंपनी इस Cryptocurrency को लंबे समय के लिए संभाल कर रखना चाहती है। इससे पहले Bitmine Immersion Tech ने भी करीब 624,000 ETH जमा किए थे लेकिन अब SharpLink भी तेजी से उस दिशा में बढ़ रही है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/air-india-plane-crash-black-box-technology-reveal-secret-of-plane-accident/

https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/donald-trump-failure-in-technology-make-in-india-iphone/

कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि वह जल्दी ही अपनी क्रिप्टो होल्डिंग्स की जानकारी फिर से शेयर करेंगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk ला रहें आपकी फेवरेट ‘AI Vine’, लोगों की याद हुई ताजा
Previous Story

Elon Musk ला रहें आपकी फेवरेट ‘AI Vine’, लोगों की याद हुई ताजा

Donald trump
Next Story

CFTC का बड़ा फैसला, अब अमेरिका में सीधे होगी Crypto ट्रेडिंग

Latest from Cryptocurrency

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss