SharpLink Gaming ने दिखाया Crpto पर भरोसा, एक साथ खरीदे 12,207 ETH

SharpLink Gaming ने दिखाया Crpto पर भरोसा, एक साथ खरीदे 12,207 ETH

3 mins read
911 views
June 26, 2025

SharpLink Gaming का यह नया कदम दिखाता है कि कंपनी न केवल Blockchain तकनीक में भरोसा रखती है, बल्कि वह अपने निवेश और विकास रणनीति में भी इसे अहम भूमिका दे रही है।

SharpLink Gaming: Blockchain और गेमिंग क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी SharpLink Gaming (NASDAQ: SBET) ने अपनी Ethereum (ETH) होल्डिंग्स को और बढ़ाते हुए एक बड़ा निवेश किया है। कंपनी ने 16 जून से 20 जून 2025 के बीच 12,207 नए ETH टोकन खरीदे हैं। यह खरीद लगभग 30.67 मिलियन डॉलर में हुई है, जिसमें एक Ether का औसत मूल्य 2,513 डॉलर रहा। इस निवेश के बाद SharpLink के पास कुल 188,478 ETH हो गए हैं।

2.54 मिलियन शेयर बेचकर 27.7 मिलियन डॉलर

इसी दौरान, कंपनी ने अपने ATM सुविधा के जरिए लगभग 2.54 मिलियन शेयर बेचकर 27.7 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इस पूंजी का एक बड़ा हिस्सा ETH खरीदने में लगाया गया है, जिससे कंपनी की crypto ट्रेजरी रणनीति को और मजबूती मिली है।

120 ETH का इनाम भी मिल चुका

SharpLink ने 2 जून 2025 को अपनी नई ETH-केंद्रित ट्रेजरी योजना शुरू की थी। तब से अब तक स्टेकिंग के जरिए कंपनी को 120 ETH का इनाम भी मिल चुका है। कंपनी के चेयरमैन जोसेफ लुबिन ने कहा कि यह कदम शेयर हॉल्डर के लिए लॉन्ग टर्म वैल्यू निर्माण की दिशा में है। वहीं CEO रॉब फिथियन ने Blockchain तकनीक के जरिए कंपनी के भविष्य को और भी मजबूत बनाने का भरोसा जताया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

इन 3 नए फीचर्स के साथ मार्केट में गर्दा उड़ाने आ रहा iPhone 17 Pro
Previous Story

इन 3 नए फीचर्स के साथ मार्केट में गर्दा उड़ाने आ रहा iPhone 17 Pro

Hindi News
Next Story

Google का Gemini Robot बिना इंटरनेट के करेगा सारे काम

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss