Polygon ने हार्ड फोर्क से पाई राहत, POL टोकन में आई उछाल

Polygon ने हार्ड फोर्क से पाई राहत, POL टोकन में आई उछाल

5 mins read
1K views
September 11, 2025

Polygon: Ethereum के सबसे बड़े लेयर-2 नेटवर्क्स में से एक Polygon ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने उस बग को ठीक करने के लिए हार्ड फोर्क पूरा किया है जिसकी वजह से ट्रांजेक्शन कन्फर्मेशन में देरी हो रही थी। 

Polygon नेटवर्क में आई तकनीकी गड़बड़ी को हार्ड फोर्क से ठीक किया गया। जानें कैसे ट्रांजेक्शन में आई 15 मिनट की देरी का समाधान हुआ और मार्केट पर क्या असर पड़ा।

क्या हुआ था? 

10 सितंबर को Polygon नेटवर्क में एक तकनीकी गड़बड़ी आई थी। इस बग के कारण ट्रांजेक्शन के कन्फर्म होने की प्रक्रिया धीमी पड़ गई थी। सामान्य तौर पर यह प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाती है लेकिन बग के कारण कई ट्रांजेक्शन को कन्फर्म होने में करीब 15 मिनट तक लगने लगे। इस समस्या की वजह से कुछ DeFi ऐप्स भी थोड़ी देर के लिए डाउन रहे और Polygon का मुख्य ब्लॉक एक्सप्लोरर Polygonscan करीब 5 घंटे तक अपडेट नहीं हुआ। हालांकि, Polygon टीम ने साफ किया कि इस गड़बड़ी से किसी यूजर के फंड को कोई खतरा नहीं हुआ। 

READ MORE: Ethereum पर Trustless Agents ने खींचा सबका ध्यान, क्यों हो रही चर्चा 

क्यों हुआ था यह बग? 

Polygon के वैलिडेटर्स सही तरीके से सिंक नहीं हो पा रहे थे। यही वजह थी कि सिस्टम धीमा हो गया था। हालांकि, Ethereum नेटवर्क पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। 

कैसे किया गया समाधान? 

Polygon टीम ने दो बड़े अपडेट्स जारी किए: 

  • Bor v2.2.11-beta2: इससे ब्लॉक प्रोडक्शन की दिक्कत ठीक हुई और चेकपॉइंट्स व माइलस्टोन्स के लोकल डेटा को क्लीन करने का कमांड जोड़ा गया। 
  • Heimdall v0.3.1:  यह हार्ड फोर्क रिलीज था जिसे 10 सितंबर को शाम 3 बजे UTC पर लागू किया गया। इससे नेटवर्क का कंसेंसस और स्टेट सिंक्रोनाइजेशन फिर से सामान्य हो गया। 

READ MORE: Bitcoin व्हेल ने बेचे 435 मिलियन डॉलर के BTC, खरीदे 96,859 Ethereum 

मार्केट पर असर 

नेटवर्क की दिक्कत के दौरान Polygon का टोकन POL करीब 4% गिर गया लेकिन जैसे ही हार्ड फोर्क लागू हुआ और नेटवर्क सामान्य हुआ टोकन ने तेजी से रिकवरी की। फिलहाल, यह लगभग 2% ऊपर ट्रेड कर रहा है। अब Polygon नेटवर्क पूरी तरह से सामान्य है और टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है ताकि यूजर्स को आगे किसी भी तरह की देरी का सामना न करना पड़े। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अब YouTube पर अपना भाषा में देखें हर वीडियो
Previous Story

अब YouTube पर अपना भाषा में देखें हर वीडियो

2025 में भारत में iPhone बिक्री 25% बढ़कर 15 मिलियन यूनिट्स तक पहुँचेगी
Next Story

2025 में भारत में iPhone बिक्री 25% बढ़कर 15 मिलियन यूनिट्स तक पहुँचेगी

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss