ऑयल ट्रेड में क्रिप्टो ‘Whales’ की एंट्री,

ऑयल ट्रेड में क्रिप्टो ‘Whales’ की एंट्री, करोड़ों डॉलर लिक्विडेट

5 mins read
9 views
March 9, 2026

Crypto Whales Oil Trade: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब तेल के बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी वजह से क्रिप्टो दुनिया के बड़े निवेशक यानी whale भी अब तेल के ट्रेड में तेजी से पैसा लगा रहे हैं। खास बात यह है कि यह ट्रेड पारंपरिक बाजार में नहीं बल्कि क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Hyperliquid पर हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, Hyperliquid पर xyz:CL नाम का कॉन्ट्रैक्ट पिछले 24 घंटों में इस कॉन्ट्रैक्ट में 1 अरब डॉलर से ज्यादा का ट्रेडिंग वॉल्यूम दर्ज किया गया। वहीं, करीब 175 मिलियन डॉलर का ओपन इंटरेस्ट भी बताया जा रहा है। ये आंकड़े Hypurrscan से सामने आए हैं।

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर तेल बाजार पर दिख रहा है। Hyperliquid पर बड़े क्रिप्टो निवेशक तेल से जुड़े ट्रेड में तेजी से पैसा लगा रहे हैं।

तेल की कीमतों में तेजी

तेल की कीमतों में हाल के दिनों में काफी तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसकी बड़ी वजह ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ती चिंता बताई जा रही है। कभी-कभी तेल की कीमत अचानक तेजी से बढ़कर 110 डॉलर से भी ऊपर चली गई। इस वजह से कई ऐसे ट्रेडर जो कीमत गिरने की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

READ MORE: iPhone पर क्रिप्टो चोरी का खतरा, Google ने किया खुलासा

बड़े निवेशकों का बड़ा दांव

इस पूरे ट्रेड में कई बड़े क्रिप्टो निवेशक भी शामिल हो गए हैं। इनमें रूण क्रिस्टेंसन का नाम काफी चर्चा में है, जो Sky के को-फाउंडर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने करीब 4 मिलियन USDC एक नए वॉलेट में डाले और उसके बाद तेल के कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा निवेश किया। उन्होंने लगभग 5.7 मिलियन डॉलर का xyz:CL और करीब 2.9 लाख डॉलर का xyz:BRENTOIL खरीदा।

बताया जा रहा है कि इन ट्रेड से उन्हें फिलहाल अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। हालांकि, सभी निवेशक एक ही दिशा में दांव नहीं लगा रहे हैं। कुछ बड़े ट्रेडर तेल की कीमत गिरने की उम्मीद में शॉर्ट पोजिशन भी ले रहे हैं।

READ MORE: अब झूठी Crypto Tips का खेल खत्म, OKX Orbit लाया सच

विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण तेल बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर तेल जैसे कमोडिटी ट्रेड में दिलचस्पी तेजी से बढ़ती दिख रही है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

क्रिप्टो में Capital B की बड़ी चाल, खरीदे 2 Bitcoin
Previous Story

क्रिप्टो में Capital B की बड़ी चाल, खरीदे 2 Bitcoin

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss