CBI ने मुंबई के एक शख्स को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और मानव तस्करी नेटवर्क का किया खुलासा

CBI की कार्रवाई, क्रिप्टो स्कैम नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

7 mins read
1 views
March 27, 2026

CBI Crypto Scam Arrest: भारत की जांच एजेंसी CBI ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुंबई के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील नेल्लाथु रामकृष्णन इस पूरे नेटवर्क का अहम सरगना था और लंबे समय से इस काम में शामिल था। CBI की जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को अच्छी नौकरी का लालच देता था, फिर वह पीड़ितों को पहले दिल्ली से बैंकॉक भेजता था, जहां उन्हें लगता था कि उन्हें थाईलैंड में नौकरी मिलेगी, लेकिन असल में उन्हें वहां से म्यांमार के मायावाडी इलाके में भेज दिया जाता था। सभी लोगों को KK Park नाम के एक कुख्यात कंपाउंड में रखा जाता था।

CBI ने मुंबई के एक शख्स को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और मानव तस्करी नेटवर्क का किया खुलासा, लोगों को नौकरी का झांसा देकर म्यांमार भेजा जाता था।

जबरन करवाई जाती थी ऑनलाइन ठगी

इन कंपाउंड्स में पहुंचने के बाद पीड़ितों से जबरदस्ती साइबर फ्रॉड करवाया जाता था। उनसे डिजिटल अरेस्ट स्कैम, रोमांस फ्रॉड और क्रिप्टो निवेश से जुड़े घोटाले कराए जाते थे। ये ठगी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी, बल्कि दुनिया भर के लोगों को निशाना बनाया जाता था। पीड़ितों को वहां बंदी बनाकर रखा जाता था, उनके साथ मारपीट होती थी और बाहर जाने की आजादी नहीं होती थी।

READ MORE: वियतनाम की क्रिप्टो वर्ल्ड में बड़ा बदलाव

घर से मिले अहम डिजिटल सबूत

CBI ने आरोपी के घर पर छापा मारा, जहां से कई डिजिटल सबूत बरामद हुए। इनसे पता चलता है कि उसका कनेक्शन म्यांमार और कंबोडिया में चल रहे बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क से था। CBI के मुताबिक, पिछले साल कई भारतीय किसी तरह इन कंपाउंड्स से भागने में सफल हुए थे। उन्हें मार्च और नवंबर में थाईलैंड से भारत वापस लाया गया था। इन लोगों से पूछताछ के बाद ही इस पूरे नेटवर्क की जानकारी सामने आई और उसी आधार पर रामकृष्णन की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

जांच अभी जारी और खुल सकते हैं राज

CBI इस मामले में अभी और लोगों की तलाश कर रही है, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। एजेंसी म्यांमार और कंबोडिया तक फैले इस नेटवर्क की पूरी जांच कर रही है, ताकि इसके हर लिंक को पकड़ा जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में ब्लॉकचेन और क्रिप्टो ट्रैकिंग टूल्स का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। इससे इन फ्रॉड नेटवर्क्स के पैसों के लेनदेन का पता लगाने में मदद मिलती है।

READ MORE: Netflix पर खुला राज: प्यार, धोखा और 8 अरब डॉलर की बर्बादी का कहानी

दुनिया भर में फैला है यह नेटवर्क

Interpol ने भी इन स्कैम कंपाउंड्स को एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय खतरा माना है, जो 60 से ज्यादा देशों को प्रभावित कर रहा है। हाल ही में अमेरिका ने भी ऐसे नेटवर्क से जुड़े करीब 580 मिलियन डॉलर के क्रिप्टो एसेट्स जब्त किए हैं, जबकि चीन में भी इस तरह के गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की गई है। CBI की यह कार्रवाई एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम कदम है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

डेविड सैक्स ने AI और क्रिप्टो प्रमुख के पद से दिया इस्तीफा
Previous Story

White House में फेरबदल, AI प्रमुख सैक्स ने संभाली नई जिम्मेदारी

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss