Citi का दावा, साल के अंत तक Bitcoin की कीमत 1.6 करोड़ तक पहुंचेगी

Citi का दावा, साल के अंत तक Bitcoin की कीमत 1.6 करोड़ तक पहुंचेगी

3 mins read
866 views
July 26, 2025

Citi के क्वांट एनालिस्ट एलेक्स सॉन्डर्स का कहना है कि Bitcoin और दूसरे Crypto एसेट अब बड़े फाइनेंशियल इंडेक्स में शामिल हो चुके हैं और इनकी मान्यता तेजी से बढ़ रही है।

Bitcoin : दुनियाभर में Cryptocurrency को लेकर लगातार दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। अब वॉल स्ट्रीट की जानी-मानी फाइनेंशियल फर्म Citi ने अपनी नई रिपोर्ट में दावा किया है कि Bitcoin की कीमत दिसंबर 2025 तक 199,000 डॉलर तक पहुंच सकती है।

Citi के क्वांट एनालिस्ट एलेक्स सॉन्डर्स का कहना है कि Bitcoin और दूसरे Crypto एसेट अब बड़े फाइनेंशियल इंडेक्स में शामिल हो चुके हैं और इनकी मान्यता तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल, Bitcoin की कीमत करीब 116,470 डॉलर है। रिपोर्ट के मुताबिक, 70% तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

ETF की डिमांड सबसे बड़ा फैक्टर

इसके पीछे की वजह Spot Bitcoin ETF माना जा रहा है। 2024 की शुरुआत में अमेरिका में Spot ETF लॉन्च हुए थे। इससे इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की एंट्री और बढ़ गई है। Citi का मानना है कि Spot ETF में 15 बिलियन डॉलर का नया इन्वेस्टमेंट आ सकता है, जिससे इसकी कीमत में 63,000 डॉलर तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

इस रिपोर्ट में Citi ने अपना base case प्राइस 135,000 डॉलर रखा है, लेकिन अगर डिमांड तेज रही तो यह 199,000 तक जा सकता है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/jetking-announces-stock-issuance-to-buy-more-bitcoin/

https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/bitcoin-and-ethereum-investment-increased-trust-in-altcoins/

मार्केट का बदला हुआ चेहरा

इस बीच, CryptoQuant के CEO की यंग जू ने भी कहा है कि Bitcoin का बाजार अब पहले जैसा नहीं रहा है। अब संस्थागत निवेशक हावी हैं और रिटेल निवेशकों का असर कम हो गया है। साथ ही, लंबे समय तक होल्ड करने वाले लोग अब ट्रेडिंग करने वालों से ज्यादा हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

मेरा दिल बहुत... 9,000 कर्मचारी को निकलाने के बाद सत्या नडेला का इमोशनल मैसेज
Previous Story

मेरा दिल बहुत… 9,000 कर्मचारी को निकलाने के बाद सत्या नडेला का इमोशनल मैसेज

WhatsApp में अब बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे प्राइवेट मैसेज
Next Story

WhatsApp में अब बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे प्राइवेट मैसेज

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss