Bitcoin को छोड़ Ethereum ETF पर क्यों भरोसा कर रहे इन्वेस्टर्स?

Bitcoin को छोड़ Ethereum ETF पर क्यों भरोसा कर रहे इन्वेस्टर्स?

4 mins read
837 views
July 23, 2025

22 जुलाई को Ethereum से जुड़े ETPs  में कुल 534 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट हुआ है जबकि Bitcoin ETPs से 67.93 मिलियन डॉलर की निकासी दर्ज की गई।

Ethereum ETF: Crypto मार्केट में अब इन्वेस्टरों का इंट्रस्ट Ethereum की ओर बढ़ रहा है। पहले यही इन्वेस्टर Bitcoin पर पैसा लगाते थें। 22 जुलाई को Ethereum से जुड़े ETPs  में कुल 534 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट हुआ है जबकि Bitcoin ETPs से 67.93 मिलियन डॉलर की निकासी दर्ज की गई।

Ethereum को मिल रही संस्थागत ताकत

Sosovalue के आंकड़ों के अनुसार, Ethereum ETF में आई इस बड़ी डिमांड के कारण अब तक कुल Inflow 8.32 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। BlackRock का ETHA फंड इस लिस्ट में सबसे आगे रहा है, जिसमें अकेले 426.22 मिलियन डॉलर का Inflow हुआ है। अब यह फंड 10 बिलियन से अधिक की प्रॉपर्टी संभाल रहा है और Ethereum की कुल सप्लाई का 2.24% होल्ड करता है।

Fidelity, Grayscale और VanEck जैसे बड़े संस्थागत इन्वेस्टरों ने भी Ethereum की ग्रोथ में अपना समर्थन दिया है। Grayscale के ETH ट्रस्ट में 72.64 मिलियन डॉलर और Fidelity के FETH फंड में 35.01 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट हुआ है।

Ethereum की सप्लाई घट रही

Ethereum के कुल ETP एसेट्स अब 19.85 बिलियन डॉलर पर पहुंच चुका हैं, जो ETH के मार्केट कैप का 4.44% है। ट्रेडिंग वॉल्यूम हर दिन 2 बिलियन डॉलर के करीब है, जिससे लिक्विडिटी मजबूत है। हालांकि, मार्केट में अब कम टोकन आ रहे हैं और डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इससे सप्लाई क्रंच की स्थिति बन सकती है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/bitcoin-realized-market-cap-crossed-1-trillion/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/technical-news-bhutan-royal-government-crypto-exchange-binance-bitcoins-crypto-news/

Bitcoin का दबदबा कायम लेकिन बहाव में गिरावट

Bitcoin ETPs का कुल साइज अभी भी सबसे बड़ा है। BlackRock का IBIT फंड 87.95 बिलियन डॉलर की संपत्ति संभाल रहा है, लेकिन 22 जुलाई को इसमें कोई नया इन्वेस्टमेंट नहीं हुआ है। Bitwise के BITB फंड से 42.27 मिलियन डॉलर और ARKB से 33.18 मिलियन डॉलर की निकासी हुई है। इसके बावजूद भी Bitcoin से जुड़े ETPs अभी भी कुल 154.77 बिलियन डॉलर की संपत्ति होल्ड कर रहे हैं जो इसके मार्केट कैप का करीब 6.5% है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

पुतिन ने रूस में बैन किया WhatsApp! इस मैसेजिंग ऐप को यूज करने का आदेश
Previous Story

पुतिन ने रूस में बैन किया WhatsApp! इस मैसेजिंग ऐप को यूज करने का आदेश

Next Story

दुनियाभर में ठप हुआ X, भारत में दिख रहा सबसे ज्यादा असर

Latest from Cryptocurrency

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील

Don't Miss