WhatsApp में अब बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे प्राइवेट मैसेज

WhatsApp में अब बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे प्राइवेट मैसेज

3 mins read
874 views
July 27, 2025

WhatsApp अपने यूजर्स को और भी ज्यादा सुविधा देने के लिए Quick Recap फीचर पर काम कर रही है। यह फीचर AI बेस्ड टूल होगा।

Quick Recap Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए हमेशा नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। कुछ दिन पहले ही WhatsApp ने प्लेटफॉर्म में Message Summaries फीचर ऐड किया था। अब WhatsApp अपने यूजर्स को और भी ज्यादा सुविधा देने के लिए Quick Recap फीचर पर काम कर रही है। यह फीचर AI बेस्ड टूल होगा। इस फीचर की खासियत होगी कि यह यूजर्स को बिना चैट खोले उसके अनरीड मैसेज को जल्दी पढ़ने की सुविधा देगा।

क्या है Quick Recap फीचर?

बता दें कि यह नया फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है। इसे Android बीटा वर्जन 2.25.21.12 में देखा गया है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, Quick Recap फीचर यूजर्स को एक साथ पांच अनरीड चैट सिलेक्ट करने की सुविधा देगा। फिर यूजर तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक करके उन चैट्स का समरी देख सकेंगे। यह फीचर Message Summaries से अलग होगा, जो सिर्फ चैट के लिए ही काम करेगा।

यूजर्स प्राइवेसी का भी ध्यान

WhatsApp इस फीचर में Meta की प्राइवेट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का यूज कर रहा है। इससे यूजर की प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं रहेगा। इस टेक्नोलॉजी के होने से कोई भी थर्ड पार्टी आपके मैसेज या फिर उनकी समरी को नहीं पढ़ सकता है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/apps/whatsapp-security-alert-login-risk-chat-leak/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/whatsapp-new-ai-feature-launched-message-summaries-unread-chats/

कब आएगा यह फीचर?

यह फीचर अभी डेवेलपमेंट में है और बीटा टेस्टर के लिए इसे रोलआउट किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में यह सभी यूजर्स के लिए भी मौजूद हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Citi का दावा, साल के अंत तक Bitcoin की कीमत 1.6 करोड़ तक पहुंचेगी
Previous Story

Citi का दावा, साल के अंत तक Bitcoin की कीमत 1.6 करोड़ तक पहुंचेगी

Metaplanet ने खरीदे 780 नए Bitcoin, होल्डिंग 17,132 BTC तक पहुंची
Next Story

Metaplanet ने खरीदे 780 नए Bitcoin, होल्डिंग 17,132 BTC तक पहुंची

Latest from Apps

Don't Miss