Bitcoin price up: मिडिल ईस्ट में तनाव फिर सीजफाइर की खबरें और ग्लोबल अनिश्चितता के बावजूद क्रिप्टो बाजार में एकबार फिर तेजी देखने को मिली है। दुनियां की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin 72000 हजार ड़ॉलर के पार पहुंच गई है। जिससे निवेशकों में भरोसा लौटा है। लेकिन सासं अभी भी अटकी हुई है। स्थिति जो भी हो हप्लेभर बाद बाजार में उम्मीद तो जगी है।.
हप्ते बाद Crypto market में हल्की तेजी ने बढ़ाई निवेशकों की उम्मीद, लेकिन महंगाई डेटा से बढ़ी चिंता…जानें Bitcoin और Altcoins का हाल।
अमेरिका ईरान बना तनाव का बड़ा फैक्टर
शुक्रवार को Bitcoin में तेज़ी देखने को मिली। US और ईरान के बीच संभावित संघर्ष-विराम बातचीत से पहले क्रिप्टो बाज़ारों में हल्की-फुल्की उम्मीद का माहौल था। वहीं, महंगाई डेटा के इंतज़ार ने सावधानी भी बढ़ा दी। इस उछाल के पीछे एक अहम वजह अमेरिका और ईरान के बीच अल्प युद्धविराम और चल रही बातचीत है। दोनों देशों के बीच हालात अभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं है। लेकिन बातचीत ने बाजार को एक सहारा दिया है। Crypto currency 1.6 प्रतिशत बढ़कर 72,159.1 डॉलर पर पहुँच गई। इस हफ़्ते भी इसमें 7.3 प्रतिशत की बढ़त की उम्मीद थी। क्योंकि निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता में सुधार से इसे फ़ायदा मिला।
अमेरिका की नीति और क्रिप्टो रेगुलेशन की उम्मीद
क्रिप्टो निवेशकों को इस बात से भी उम्मीद है कि अमेरिका में डिजिटल एसेट्स को लेकर नीति साफ हो सकती है। हालाँकि CLARITY एक्ट का पास होना अभी भी दूर की बात लग रहा था। बाज़ार का पूरा ध्यान US और ईरान के बीच होने वाली संघर्ष-विराम बातचीत पर टिका था, जो आने वाले दिनों में पाकिस्तान में होनी है। बता दें कि तेहरान ने शर्त पर संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी। लेकिन ईरान अब अमेरिका और इजराइल पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगा दिया है। उनका कहना है कि इस समझौते में लेबनान को शामिल किया जाए। साथ ही उसने यह भी कहा है कि जब तक लेबनान पर आश्वसन मिलेगा। बातचीत स्थगित रहेगी।
READ MORE- Gold Price 10 April: आज का 24 कैरेट सोने का भाव जानें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तनाव से बढी चिंता
इससे मिडिल ईस्ट के महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग Strait of Hormuz से होने वाली जहाज़ों की आवाजाही को भी सीमित करते हुए देखा गया। ईरान की इस गतिविधियों ने वैश्विक व्यापर और तेल सप्लाई पर चिंता बढ़ा दी है। जहाजों की आवाजीही से तेल औऱ गैस की कीमत में एकबार फिर बढ़ा है। जिसका असर विश्वभर के बाजारों पर पड़ा है। जिससे US राष्ट्रपति Donald Trump का गुस्सा भड़क उठा।
READ MORE- हॉर्मुज में नया नियम, गुजरना है तो Crypto में चुकानी होगी कीमत
महंगाई के आंकड़ो से बाजार सतर्क
जारी होनेवाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, CPI के आंकड़े निवेशकों के लि बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। अगर मंहगाई ज्यादा बढती है तो Federal Reserve के पास ब्याज दरें घटाने की गुंजाइश कम हो जाती है। इससे क्रिप्टो पर दबाव आ सकता है। Bitcoin की तेजी का असर बाकी डिजिटल करेंसी पर दिखा है। Ether 0.1 प्रतिशत बढ़कर 2,184.32 डॉलर पर पहुंच गई। वहीं XRP 0.6 प्रतिशत बढ़कर 1.3411 डॉलर पर पहुंच गई।
इस प्रकार देखें तो क्रिप्टो बाजार अभी उम्मीदों और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच फंसा हुआ है। यही वजह है कि निवेशकों की सांसे अटकी हुई है।
