Bitcoin पर Whales का दबाव बढ़ा, 72,000 डॉलर के पास मजबूत रेजिस्टेंस

72.000 डॉलर पर रुकता Bitcoin, क्या 67,000 डॉलर देगा सहारा?

8 mins read
5 views
March 26, 2026

Bitcoin Analysis: Bitcoin इस समय एक मजबूत सेलिंग प्रेशर का सामना कर रहा है खासकर Whales की वजह से। CoinGlass के अनुसार, Bitcoin perpetual futures market में बड़ी संख्या में ‘सेल ऑर्डर’ जमा हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 72,300 डॉलर से 72,600 डॉलर के बीच लाखों डॉलर के बड़े सेल ऑर्डर लगे हुए हैं। यह एक मजबूत रेजिस्टेंस जोन बना रहा है, जिसकी वजह से Bitcoin की कीमत ऊपर जाने में बार-बार रुक रही है। फिलहाल, Bitcoin लगभग 70,000 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है। ऐसे में अगर कीमत ऊपर जाती भी है, तो उसे इस भारी सेलिंग प्रेशर से टकराना पड़ेगा।

Bitcoin पर Whales का दबाव बढ़ा, 72,000 डॉलर के पास मजबूत रेजिस्टेंस और नीचे कई सपोर्ट लेवल्स बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

नीचे की तरफ सपोर्ट कहां है?

डेटा यह भी दिखाता है कि खरीदने की क्षमता इस समय कुछ कमजोर है। 69,200 डॉलर के आस-पास थोड़ा-बहुत सपोर्ट मौजूद है, लेकिन मजबूत सपोर्ट इससे नीचे की ओर मिलता है। जैसे कि 68,200 डॉलर से 68,500 डॉलर के बीच और इससे नीचे 67,000 डॉलर से 67,500 डॉलर पर। अगर कीमत गिरती है, तो ये लेवल्स Bitcoin को सहारा दे सकते हैं।

लिक्विडेशन और ट्रेडिंग डेटा क्या कहता है?

पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो फ्यूचर्स में करीब 272 मिलियन डॉलर के लिक्विडेशन हुए हैं, जिसमें Bitcoin का बड़ा हिस्सा है। खास बात यह है कि ज्यादा नुकसान लॉन्ग पोजिशन रखने वालों को हुआ है। फंडिंग रेट अभी भी थोड़ा पॉजिटिव है, यानी जो लोग कीमत बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं, वे शॉर्ट पोजिशन वालों को पैसे दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में अगर कीमत अचानक उल्टी दिशा में जाती है, तो शॉर्ट टर्म में बड़ा मूव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, 24 घंटे में ट्रेडिंग वॉल्यूम 180 बिलियन डॉलर से ज्यादा रहा और ओपन इंटरेस्ट करीब 2% गिरकर 109 बिलियन डॉलर रह गया है। इससे पता चलता है कि ट्रेडर्स थोड़ा सावधान हो रहे हैं।

READ MORE: अब प्राइवेट कंपनियां संभालेंगी दक्षिण कोरिया की जब्त क्रिप्टो

चार्ट क्या संकेत दे रहा है?

चार्ट के अनुसार, Bitcoin फिलहाल एक साइडवेज रेंज में फंसा हुआ है। इसे ऊपर की तरफ 72,300 डॉलर से 72,600 डॉलर की रेंज में मजबूत रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है, जबकि नीचे की तरफ सपोर्ट लेवल हाल की ट्रेडिंग गतिविधियों के आधार पर तय किए गए हैं। अगर Bitcoin 69,200 डॉलर से नीचे गिरता है, तो यह तेजी से और नीचे के लेवल तक जा सकता है क्योंकि कमजोर ट्रेडर अक्सर फ्यूचर्स मार्केट से सबसे पहले बाहर हो जाते हैं।

Whales की रणनीति क्या है?

ऐसा प्रतीत होता है कि इस समय ‘Whales‘ कीमतों को ऊपरी स्तरों पर रोककर रखे हुए हैं। पहले भी यह देखा गया है कि ‘बुल मार्केट’ के दौरान, बड़े खिलाड़ी मुनाफा कमाने या जोखिम को नियंत्रित करने के लिए ऊंचे स्तरों पर ‘सेल ऑर्डर’ लगाते हैं। अक्सर इसके बाद कीमत नीचे जाती है, जहां से मजबूत खरीदारी फिर शुरू होती है।

READ MORE: Netflix पर खुला राज: प्यार, धोखा और 8 अरब डॉलर की बर्बादी का कहानी

आगे क्या हो सकता है?

अभी के हालात बताते हैं कि Bitcoin का मूव काफी हद तक डेरिवेटिव्स मार्केट पर निर्भर है। वॉल्यूम तो ज्यादा है, लेकिन ओपन इंटरेस्ट घट रहा है, जिससे साफ है कि लोग अभी बड़ा दांव लगाने से बच रहे हैं। जब तक Bitcoin 72,300 डॉलर से 72,600 डॉलर के ऊपर मजबूती से नहीं निकलता है, तब तक नीचे के सपोर्ट लेवल्स टेस्ट होने की संभावना ज्यादा है। फिलहाल, बाजार में सावधानी का माहौल है और अगला बड़ा मूव तभी आएगा जब खरीदार या विक्रेता में से कोई एक पूरी ताकत से सामने आएगा।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Apple और Google की AI पार्टनरशिप से बदलेगा Siri का भविष्य
Previous Story

Apple और Google की AI पार्टनरशिप से बदलेगा Siri का भविष्य

Dhurandhar: The Revenge को लेकर रणवीर सिंह की वायरल तस्वीरों
Next Story

‘सिगरेट’ पीते दिखे रणवीर, जानें वायरल फोटो का पूरा सच?

Latest from Bitcoin

Don't Miss