Binance-RedotPay Crypto: क्या एक क्रिप्टो यूजर की कीमत 80 हजार रुपये से ज्यादा हो सकती है? Binance से जुड़े संस्थानों और RedotPay के सह-संस्थापकों के बीच चल रहे विवाद ने इस सवाल को चर्चा में ला दिया है। Binance से जुड़े पक्षों ने करीब 4.70 लाख यूजर्स के कथित डायवर्जन के लिए 472.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 47.28 डॉलर करोड़ का दावा किया है।
इस रकम की सबसे दिलचस्प बात इसका हिसाब है। Binance ने कथित तौर पर हर यूजर की लाइफटाइम वैल्यू 925 डॉलर मानी और इसे करीब 470,000 यूजर्स से गुणा किया। हालांकि, यह रकम कोई स्वतंत्र बाजार मूल्यांकन नहीं है। यह मुकदमे में इस्तेमाल किया गया Binance का अपना नुकसान अनुमान है।
क्या एक क्रिप्टो यूजर की कीमत 925 डॉलर हो सकती है? Binance और RedotPay विवाद में सामने आए इस बड़े दावे के बारे में जानिए।
Binance-RedotPay विवाद में क्या है मामला?
Binance की सहयोगी कंपनियों Nest Trading, DistributedTechnologies और Chaintecs Consulting Singapore ने हांगकांग में मामला दायर किया है। आरोप है कि RedotPay ने मार्च 2025 में हुए समझौते की शर्तों के खिलाफ Binance Pay के फंड का इस्तेमाल अपनी स्टेबलकॉइन कार्ड सेवाओं को टॉप-अप करने में किया। Binance से जुड़े पक्षों का दावा है कि इस प्रक्रिया में 4.70 लाख से ज्यादा यूजर्स Binance Card से RedotPay की ओर चले गए। इसी आधार पर कंपनी ने नुकसान का अनुमान लगाया है।
RedotPay ने आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि वह मामले का मजबूती से बचाव कर रही है। अहम बात यह है कि अभी इन आरोपों की अदालत में पुष्टि नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल 925 डॉलर प्रति यूजर की वैल्यू को लेकर है। यह आंकड़ा Binance की ओर से लगाया गया अनुमान है। इसे किसी स्वतंत्र ऑडिट या बाजार मूल्यांकन का नतीजा नहीं माना जा सकता।
Coinbase से तुलना में कितना सही है 925 डॉलर?
क्रिप्टो सेक्टर में 925 डॉलर के अनुमान को पूरी तरह असंभव भी नहीं माना जा सकता। इसकी तुलना Coinbase के आंकड़ों से की गई है। Coinbase ने पहले अपने मासिक लेनदेन करने वाले यूजर्स से मिलने वाली आय बताई थी। 2025 की पहली तिमाही में यह आंकड़ा 81.67 डॉलर प्रति यूजर तक पहुंच गया था। सालाना आधार पर देखें तो यह करीब 980 डॉलर प्रति सक्रिय यूजर बैठता है।
यह आंकड़ा Binance के 925 डॉलर अनुमान के काफी करीब है। इससे संकेत मिलता है कि किसी बेहद सक्रिय और ज्यादा वैल्यू वाले क्रिप्टो ग्राहक से एक मजबूत बाजार साल में इतनी आय संभव है, लेकिन यहीं Binance के अनुमान पर सवाल भी उठता है। Coinbase का करीब 980 डॉलर एक सक्रिय यूजर की सालाना आय का आंकड़ा था। Binance उसी तरह की रकम को लाइफटाइम वैल्यू के तौर पर करीब 4.70 लाख यूजर्स पर लागू कर रहा है। हर यूजर लंबे समय तक सक्रिय रहे, यह जरूरी नहीं है। कई ग्राहक कम लेनदेन कर सकते हैं या कुछ समय बाद प्लेटफॉर्म छोड़ सकते हैं।
My main takeaway from the Redotpay – Binance saga is Binance pricing the lifetime value of their customer at $925.
My initial reaction was this is incredibly high especially if you benchmark against traditional fintech. I did some digging and here’s what i found:… pic.twitter.com/j5GvZyh1Dm
— Ryan De Souza (@_ryandesouza) August 6, 2026
पारंपरिक फिनटेक से तुलना में तस्वीर बदलती है
पारंपरिक फिनटेक कंपनियों से तुलना करें तो 925 डॉलर का अनुमान काफी ज्यादा दिखाई देता है। इंडस्ट्री विश्लेषण में Robinhood की सालाना आय प्रति यूजर करीब 191 डॉलर, Wise की 114 डॉलर और Revolut की करीब 88 डॉलर बताई गई है। इन कंपनियों में ग्राहक कई साल तक जुड़े रह सकते हैं। उनके पास निवेश, भुगतान, बचत और दूसरी सेवाओं का इस्तेमाल करने के विकल्प भी होते हैं। क्रिप्टो कंपनियों की स्थिति अलग है।
तेजी वाले बाजार में ट्रेडिंग से ज्यादा कमाई हो सकती है, लेकिन बाजार गिरने पर ग्राहक सक्रियता तेजी से घट सकती है। यानी क्रिप्टो में प्रति सक्रिय साल कमाई ज्यादा हो सकती है, लेकिन ग्राहक संबंध उतने स्थिर नहीं होते। यही वजह है कि 925 डॉलर को हर यूजर की पूरी जिंदगी की वैल्यू मानना विवादित हो सकता है।
READ MORE: FSA का बड़ा ऐलान, जापान में क्रिप्टो निगरानी होगी और मजबूत
RedotPay और क्रिप्टो सेक्टर पर क्यों पड़ेगा असर?
इस विवाद का असर सिर्फ अदालत तक सीमित नहीं है। यूजर की कीमत तय करने का यह तरीका बताता है कि क्रिप्टो कंपनियां अब ग्राहक को कितना महत्वपूर्ण मान रही हैं। Binance और दूसरी कंपनियां अब सिर्फ क्रिप्टो ट्रेडिंग तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। कार्ड, भुगतान, बचत और लोन जैसी सेवाओं के जरिए वे ग्राहकों को लंबे समय तक अपने इकोसिस्टम में रखना चाहती हैं। RedotPay के लिए मामला ऐसे समय आया है जब कंपनी अमेरिका में IPO की तैयारी कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक उसकी संभावित वैल्यू 4 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो सकती है और JPMorgan, Goldman Sachs तथा Jefferies इस प्रक्रिया से जुड़े हैं। ऐसे में 472.8 मिलियन डॉलर का लंबित दावा कंपनी की जांच और IPO प्रक्रिया पर असर डाल सकता है। हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि इससे लिस्टिंग की समयसीमा पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
READ MORE: Cathie Wood ने SpaceX और Circle में फिर लगाया बड़ा दांव
Binance-RedotPay विवाद में 925 प्रति डॉलर यूजर का आंकड़ा सबसे अहम सवाल बन गया है। सक्रिय क्रिप्टो ग्राहक की सालाना आय के लिहाज से यह रकम संभव दिखती है, लेकिन इसे हर यूजर की लाइफटाइम वैल्यू मानना ज्यादा विवादित है। आखिर में इस दावे का फैसला किसी एक्सेल शीट से नहीं, बल्कि हांगकांग की अदालत में होगा। अभी 925 डॉलर एक मुकदमे में इस्तेमाल किया गया अनुमान है, बाजार से साबित कीमत नहीं।
