सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!

सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!

6 mins read
29 views
April 8, 2026

Auto driver crypto trading: बेंगलुरु की सड़कों पर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। आमतौर पर ट्रिफिक सिग्नल पर ऑटो चालक सवारी ढूंढते या किसी दूसरे साथी चालकों से बातचीत करते नज़र आते हैं। लेकिन इसबार तस्वीर अलग थी। सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही एक ऑटो चालक Crypto Trading में व्यस्त दिखाई दिया। इस पूरे द़ृश्य को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जाते हैं लेकिन यहां चालक ट्रैफिक पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेड करते दिखा। इसके बाद यह वीडियो तेजी से Social Media पर वायरल हो गया है।

बेंगलुरु में ऑटो ड्राइवर ट्रैफिक सिग्नल पर क्रिप्टो ट्रेडिंग करता दिखा…जानिए बदलते भारत के तस्वीर की कहानी…जो सोशल मीडिया पर है वायरल।

सिग्नल पर दिखी बदलते भारत की तस्वीर

दरअसल, यह घटना बेंगलुरु के Vega City Mall के पास की बताई जा रही है। रात करीब 8 बजे का समय था। रेड लाइट पर रूके इस अधेड़ उम्र के ऑटो ड्राइवर ने समय का अलग रूप से सदुपयोग किया। वह वह ट्रैफिक के बीच खड़े होकर Crypto Market पर नजर बनाए हुए था। कमाल की बात यह है कि ड्राइवर अपने मोबाइल को मल्टीटास्किंग टूल की तरह इस्तेमाल कर रहा था। स्क्रीन दो हिस्सों में बंटी हुई थी। एक तरफ राइड ऐप्स खुले थे। वहीं, दूसरी ओर लाइव Crypto Chart चल रहा था। जिसपर ड्राइवर बार-बार उंगली चला रहा था। और क्रिप्टो मार्केट बारे में जानकारी ले रहा था।

READ MORE–  AI चोरी रोकने के लिए OpenAI, Google और Anthropic का सख्त कदम

एक आम आदमी, ग्लोबल फाइनेंस की सोच

बेंगलुरु के एक व्यस्त चौराहे पर एक ऑटो ड्राइवर, जो बड़े आराम से शहर के ट्रैफिक और ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट, दोनों को एक साथ संभाल रहा था वो केवल दृश्य नहीं बदलते भारत का तस्वीर पेश कर रहा था। सोचनेवाली बात है जो एक ड्राइवर रोज घर से निकलता है और सारे दिन सड़कों पर काम करता है। बावजूद उसका ध्यान ग्लोबल फाइनेंस पर है। इससे साफ है कि उम्र कोई मायने नहीं रखता है टेक्नोलॉजी का सही उपयोग से वर्ग और पेशे के बीच की खाई कम हो सकती है। यही वजह है उनके इस वीडियो पर लोगों की नजर बनी हुई है।

READ MORETrump की चेतावनी के बाद Crypto बाजार में डर, Bitcoin पर दबाव

बताया पीक बेंगलुरु वाला नजारा

इसे श्रीधर नाम के एक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किया है। उन्होंने इसे पीक बेंगलुरु वाला नजारा बताया है। कई यूजर्स ने इस चालक की तारीफ भी की है। कुछ ने इसे मल्टीटास्किंग का बेहतर उपयोग बताया है तो कुछ लोग इस दृश्य को देखकर हैरान भी हैं।

उक्त सारी बातों से यह पता चलता है कि कैसे टेक्नोलॉजी उन लोगों को भी बदल रही है, जिन्हें पहले ट्रेडिंग और फ़ाइनेंस जैसे क्षेत्रों में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलता था। निश्चित तौर यह बदलते भारत का संकेत है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

दुनिया का सबसे खतरनाक AI? Claude Mythos ने लॉन्च से पहले ही बढ़ाई टेंशन!
Previous Story

दुनिया का सबसे खतरनाक AI? Claude Mythos ने लॉन्च से पहले ही बढ़ाई टेंशन!

सीजफायर के घंटों बाद हमला, खाड़ी में फिर भड़की जंग की चिंगारी
Next Story

सीजफायर के घंटों बाद हमला, खाड़ी में फिर भड़की जंग की चिंगारी

Latest from Cryptocurrency