ChatGpt down

ChatGPT Down: दुनियाभर में यूजर्स को हो रही परेशानी

4 mins read
1.1K views
June 10, 2025

ChatGPT अचानक डाउन हो गया है, जिससे लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 84 प्रतिशत यूजर्स को ChatGPT पर कुछ भी पूछने या जवाब पाने में दिक्कत हो रही है।

ChatGPT Down: दुनियाभर में फेमस ChatGPT अचानक डाउन हो गया है, जिससे लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार शिकायतें कर रहे हैं कि ChatGPT सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।

कहां आ रही है दिक्कतें?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 84 प्रतिशत यूजर्स को ChatGPT पर कुछ भी पूछने या जवाब पाने में दिक्कत हो रही है। सिस्टम या तो एरर दिखा रहा है, या फिर लगातार लोडिंग में ही अटका रह जाता है। वहीं, करीब 12 प्रतिशत यूजर्स को लॉगिन करने और चैट हिस्ट्री देखने में परेशानी हो रही है।

इसी तरह, Ghibli इमेज जेनरेशन फीचर भी काम नहीं कर रहा है। कई यूजर्स ने बताया कि जब वे इमेज जनरेट करने की कोशिश कर रहे हैं, तो ChatGPT नेटवर्क स्लो है या नेटवर्क एरिया से बाहर हैं जैसे मैसेज दिखा रहा है, जबकि उनका इंटरनेट बिल्कुल ठीक चल रहा है।

यूजर्स का क्या कहना है?

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि ChatGPT से न तो सवालों का जवाब मिल रहा है और न ही कोई टेक्स्ट या इमेज जनरेट हो पा रही है। कुछ यूजर्स ने तो यह भी कहा कि उन्हें लग रहा है कि उनकी प्रोफाइल हैक हो गई है, लेकिन असल में यह एक सर्वर की समस्या है।

कब ठीक होगा?

अब तक OpenAI की तरफ से इस समस्या पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि तकनीकी टीम इस पर काम कर रही होगी और जल्द ही सेवा सामान्य हो जाएगी। यह एक अस्थायी तकनीकी समस्या है, जो जल्दी ही हल हो सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ether
Previous Story

Crypto में बंपर इनवेस्टमेंट! Bitcoin बना सबकी पहली पसंद

OpenAI Academy India लॉन्च, अब हर भारतीय सीखेगा AI
Next Story

OpenAI Academy India लॉन्च, अब हर भारतीय सीखेगा AI

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss