Ether

Crypto में बंपर इनवेस्टमेंट! Bitcoin बना सबकी पहली पसंद

3 mins read
898 views
June 10, 2025

इन्वेस्टर्स अब ट्रेडिशनल संपत्तियों जैसे शेयर और सोने से पैसा निकालकर Bitcoin और Ether जैसी Cryptocurrencies की ओर रुख कर रहे हैं।

Crypto Funds: मई 2025 में Cryptocurrency मार्केट ने नया इतिहास रच दिया। Crypto Funds में इन्वेस्टर की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी और कुल संपत्ति बढ़कर 167 अरब डॉलर तक पहुंच गई। इस दौरान कुल 7.05 डॉलर अरब की नेट इनफ्लो (नया इनवेस्टमेंट) दर्ज की गई, जो दिसंबर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Bitcoin और Ether की ओर रुख कर रहे

एक्सपर्ट का मानना है कि यह बढ़त अमेरिका में आर्थिक अस्थिरता और ग्लोबल ट्रेड टेंशन्स के कम होने की वजह से आई है। इन्वेस्टर्स अब ट्रेडिशनल संपत्तियों जैसे शेयर और सोने से पैसा निकालकर Bitcoin और Ether जैसी Cryptocurrencies की ओर रुख कर रहे हैं।

Bitcoin ने पिछले तीन महीनों में 15% से ज्यादा रिटर्न दिया है, जिससे यह Crypto सेक्टर का लीडर बन गया है। इस मामले में Aether Holdings के सीईओ निकोलस लिन का कहना है कि ‘यह शुरुआत है Crypto को एक स्थायी इनवेस्टमेंट ऑप्शन के रूप में देखने की।’

Bitcoin फंड्स में 5.5 डॉलर अरब का इन्वेस्टमेंट

स्पॉट ETF की मंजूरी ने भी संस्थागत निवेश को बढ़ावा दिया है। अकेले Bitcoin फंड्स में 5.5 डॉलर अरब, और Ether में 890 डॉलर मिलियन का इन्वेस्टमेंट हुआ है।

ये आंकड़े बताते हैं कि Crypto अब मुख्यधारा की वित्तीय दुनिया का अहम हिस्सा बनने की ओर बढ़ रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

iPhone
Previous Story

इन iPhone में नहीं आएगा नया अपडेट, लिस्ट में देख लें अपना नाम

ChatGpt down
Next Story

ChatGPT Down: दुनियाभर में यूजर्स को हो रही परेशानी

Latest from Cryptocurrency

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील

Don't Miss