DeepSeek

ChatGPT और Perplexity में क्या है अंतर, DeepSeek को देता है टक्कर

5 mins read
2.7K views
February 22, 2025

ChatGPT और Perplexity में क्या अंतर है। दोनों चैटबॉट कौन से सर्च टूल देते हैं, जो DeepSeek से मुकाबला करने में मदद करेंगे?

ChatGPT vs Perplexity: Perplexity AI और Open AI ChatGPT दुनिया में काफी फेमस हैं, लेकिन इन दोनों के बीच का अंतर कोई नहीं जानता है। बता दें कि ये दोनों ही चैटबॉट आपके सवालों का जवाब दे सकते हैं, लेकिन इनका फॉर्मेट, इंटरफेस और जवाब अलग-अलग हो सकते हैं। कम समय में ज्यादा काम करने और सही जानकारी पाने के लिए लोग AI टूल्स का यूज कर रहे हैं। आइए जानते हैं Perplexity AI और Open AI ChatGPT में क्या अंतर है और क्या ये चीनी DeepSeek को टक्कर दे पाएंगे?

कैसा सर्च इंजन है Perplexity

Perplexity एक AI-संचालित सर्च इंजन है, जो आपको वेब पर इनफोर्मेशन खोजने और समझने में हेल्प करता है। यह एक सामान्य सर्च इंजन की तुलना में अधिक कनवर्सेशनल और इन्फोर्मेटिव उत्तर प्रदान कर सकता है।

आप इस पर अपनी क्वेरी टाइप करते हैं और Perplexity AI वेब पर खोज करके कम शब्दों में पूरी जानकारी देता है। अच्छी बात यह है कि यह उत्तर के स्रोत का उल्लेख करता है, चाहे वह कहीं से भी आया हो, ताकि आप उत्तर को लेकर भ्रमित न हों।

Perplexity AI का यूज आप वेब या iOS और Android ऐप के जरिए कर सकते हैं। यह छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए एक बेहतरीन सर्च इंजन साबित हो सकता है। इस पर हर जानकारी उसके स्रोत के साथ उपलब्ध है।

क्या है ChatGPT

ChatGPT को वर्चुअल असिस्टेंट कह सकते हैं। यह आपके किसी भी सवाल का जवाब आसानी से दे सकता है। यह एक कंप्यूटर प्रोग्राम है, जो टेक्स्ट मैसेज के जरिए वर्चुअल गाइड की तरह आपके सवालों का जवाब देगा। यह आपके कई काम आसानी से कर सकता है, जैसे कि ईमेल लिखवाना हो, बिजनेस आइडिया लिखना, किताबें लिखना, वेबसाइट के लिए कंटेंट लिखना या फिर सोशल नेटवर्क के लिए कंटेंट लिखना हो। पहले इसका यूज करने के लिए आपको रिचार्ज प्लान लेना पड़ता था, लेकिन अब कंपनी ने इसे फ्री कर दिया है। अब इसका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है।

DeepSeek से टक्कर

इन दिनों हर कोई AI चैटबॉट पर काम कर रहा है। इनमें से एक नाम DeepSeek का भी है। DeepSeek पर भी आप किसी भी सवाल का जवाब मांग सकते हैं, लेकिन कंपनी को इसे थोड़ा और बेहतर बनाने पर काम करना होगा। फिलहाल, अभी इस पर कई आरोप लग रहे हैं और कई देशों में इसे बैन किया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Instagram
Previous Story

Instagram पर बार-बार न करें ये गलती, अकाउंट हो जाएगा बैन

Disney Plus Hotstar
Next Story

Jio Hotstar से क्यों नाराज हो रहे ‘क्रिकेट लवर्स’?

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss