Swiggy Q1 FY27 Results Revenue Jumps

Swiggy की कमाई में जोरदार बढ़त, घाटा 34% तक हुआ कम

5 mins read
66 views
July 30, 2026

Swiggy Q1 Results: आज जारी हुए Swiggy Q1 Results 2026 में कंपनी ने मजबूत आय दर्ज की है। पहली तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 37% बढ़कर 6,812 करोड़ पहुंच गया। वहीं, घाटा भी पिछले साल की तुलना में 34% घटकर 791 करोड़ रह गया। कंपनी के फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कारोबार ने इस प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई।

Swiggy ने पहली तिमाही के शानदार नतीजे जारी, कंपनी की कमाई में बड़ी बढ़त दर्ज हुई है और घाटा भी पहले के मुकाबले कम हुआ है।

फूड डिलीवरी और Instamart ने बढ़ाई रफ्तार

Swiggy के सप्लाई चेन कारोबार Scootsy Logistics ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। इस सेगमेंट से कंपनी को 3,195 करोड़ की आय हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 41% ज्यादा है। फूड डिलीवरी कारोबार की आय 23% बढ़कर 2,208 करोड़ पहुंच गई। वहीं, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart ने 53% की शानदार बढ़त के साथ 1,232 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। इसके अलावा डाइन-आउट और अन्य सेवाओं से भी कंपनी को अतिरिक्त आय मिली।

खर्च बढ़े, फिर भी घाटा हुआ कम

कंपनी की कुल आय बढ़कर 7,023 करोड़ हो गई। इसमें 211 करोड़ की अन्य आय भी शामिल रही। हालांकि, खर्च भी बढ़े। कुल खर्च 7,813 करोड़ रहा। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा 2,975 करोड़ की खरीद लागत का रहा। डिलीवरी पर 1,750 करोड़ और विज्ञापन व प्रमोशन पर 1,160 करोड़ खर्च किए गए। कर्मचारी लाभ पर खर्च घटकर 662 करोड़ रह गया।

READ MORE: CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

कौन-सा कारोबार रहा फायदे में?

Swiggy का फूड डिलीवरी कारोबार लगातार मुनाफे में बना हुआ है। इस सेगमेंट का EBITDA 299 करोड़ रहा। वहीं, Instamart अभी भी नुकसान में है और इसका Negative EBITDA 651 करोड़ दर्ज किया गया। तिमाही आधार पर कंपनी का घाटा लगभग स्थिर रहा। पिछली तिमाही में घाटा 799 करोड़ था, जो अब 791 करोड़ रह गया। वहीं, रेवेन्यू में 7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

READ MORE: iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

Swiggy Q1 Results 2026 बताते हैं कि कंपनी की आय लगातार बढ़ रही है और घाटा भी कम हो रहा है। हालांकि क्विक कॉमर्स कारोबार अभी दबाव में है, लेकिन फूड डिलीवरी की मजबूत कमाई कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss