Swiggy का नया ऐप ‘Toing’ लॉन्च

Swiggy का नया ऐप ‘Toing’ लॉन्च, लोगों को मिलेगा सस्ता और स्वादिष्ट खाना

7 mins read
1.2K views
September 15, 2025

Swiggy Toing App: भारत का फूड डिलीवरी मार्केट लगातार बदल रहा है। हर बड़ी कंपनी युवाओं और छात्रों तक पहुंचने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है। इसी कड़ी में Swiggy ने एक नया Standalone App Toing लॉन्च किया है। यह ऐप खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो रोजाना सस्ता और अच्छा खाना ऑर्डर करना चाहते हैं लेकिन हर बार ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते।

पुणे से लॉन्च हुआ Swiggy का Toing ऐप, जिसमें स्टूडेंट्स और वर्किंग यूथ को बजट-फ्रेंडली फूड ऑप्शंस मिलेंगे। किफायती खाने का नया विकल्प अब मोबाइल पर।

क्यों चुना पुणे को पहला शहर?

आमतौर पर Swiggy अपने नए प्रयोगों की शुरुआत बेंगलुरु से करता है लेकिन इस बार कंपनी ने रणनीति बदलते हुए पुणे को चुना। इसके पीछे बड़ा कारण है कि पुणे में बड़ी संख्या में कॉलेज स्टूडेंट्स और युवा प्रोफेशनल्स रहते हैं जिनकी आमदनी सीमित होती है। ये लोग अक्सर बजट फ्रेंडली खाने की तलाश में रहते हैं। Swiggy मानता है कि यही वह सही जगह है जहां Toing को परखा जा सकता है।

READ MORE: पुतिन ने रूस में बैन किया WhatsApp! इस मैसेजिंग ऐप को यूज करने का आदेश

Toing ऐप की खासियतें

  • Toing पर वे रेस्टोरेंट और छोटे-छोटे ईटरीज शामिल हैं जहां ज्यादातर खाने की कीमत 100 से 150 के बीच होती है।
  • ऐप का डिजाइन पिंक और ग्रीन कलर में रखा गया है जो इसे फ्रेश और यूथ फ्रेंडली लुक देता है।
  • Toing पहले से ही Google Play Store और ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।
  • इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी। यानी भीड़भाड़ या पीक ऑवर में भी कीमतें नहीं बढ़ेंगी।
  • अगर कोई चाहे तो Swiggy के मेन ऐप में मौजूद 99 रुपये स्टोर का इस्तेमाल कर सकता है लेकिन Toing पर विकल्प और भी ज्यादा और विविध होंगे।

बढ़ती प्रतिस्पर्धा Rapido और Snacc से मुकाबला

Toing ऐसे समय में आया है जब Rapido ने भी अपना किफायती फूड ऐप Ownly लॉन्च किया है। दिलचस्प बात यह है कि कभी Swiggy का Rapido में हिस्सा था लेकिन अब बाहर निकलने के बाद वह सीधे-सीधे उसके साथ मुकाबले में है।

इसके अलावा, Swiggy पहले से ही Snacc ऐप चला रहा है जो कैंटीन स्टाइल खाना 10 मिनट में डिलीवर करता है। वहीं मेन ऐप पर 99 रुपये स्टोर भी मौजूद है, लेकिन Toing अलग है क्योंकि यह केवल 100-150 रुपये की प्राइस रेंज पर फोकस करता है और इसमें फास्ट डिलीवरी का दबाव नहीं है।

READ MORE: भारत में बैन हुए ULLU- ALTT समेत 25 ऐप्स और वेबसाइट, सामने आई लिस्ट

सुपरऐप से सुपर ब्रांड्स की ओर

Swiggy अब अपने पुराने सुपरऐप मॉडल को छोड़कर सुपर ब्रांड्स स्ट्रेटजी अपना रहा है। यानी हर सर्विस के लिए अलग ऐप बनाया जा रहा है। पिछले एक साल में कंपनी ने सात से ज्यादा ऐप लॉन्च किए हैं।

भविष्य की योजना और बढ़ते यूजर्स

कंपनी के आंकड़े बताते हैं कि Q1 FY25 में Swiggy के पास 1.4 करोड़ मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स थे, जो Q1 FY26 में बढ़कर 1.63 करोड़ हो गए। यह लगभग 16.4% की ग्रोथ है। एनालिस्ट्स मानते हैं कि Toing जैसे बजट-फ्रेंडली ऐप्स आने से यह संख्या और तेजी से बढ़ सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

एप्पल का नया अपडेट आज से: iOS 26 समेत सभी प्लेटफॉर्म पर बड़े बदलाव
Previous Story

एप्पल का नया अपडेट आज से: iOS 26 समेत सभी प्लेटफॉर्म पर बड़े बदलाव

Gemini से बना रहे हैं ट्रेंडी फोटो तो रुक जाइए
Next Story

Gemini से बना रहे हैं ट्रेंडी फोटो तो रुक जाइए… आपकी प्राइवेसी हो रही LEAK

Latest from Business

QuoIntelligence ने 7.3 मिलियन यूरो की फंडिंग जुटाई

बढ़ते साइबर खतरे, AI स्टार्टअप QuoIntelligence बना निवेशकों की पहली पसंद

QuoIntelligence Funding: डिजिटल दुनियां में साइबर खतरे लगातार बढ़ रहे हैं। कंपनियां अब पहले से ज्यादा सतर्क हो गई हैं। डिजिटल सिस्टम पर निर्भरता

Don't Miss