Gold Rate Today: अगर आप आज सोना खरीदने का मन बना रहे हैं चाहे शादी के लिए गहने लेने हों या निवेश के लिए, तो पहले एक बार बाजार का हाल जरूर देख लीजिए। आज देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें कुछ इस तरह हैं।
सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं? यहां देखें भारत के बड़े शहरों में आज 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की ताज़ा कीमतें और बाजार का पूरा अपडेट।
आज का सोने का भाव
| शहर | 18k | 22k | 24k |
| दिल्ली | 1,19,256 | 1,45,652 | 1,59,009 |
| मुंबई | 1,19,376 | 1,45,797 | 1,59,168 |
| बेंगलुरू | 1,19,256 | 1,45,652 | 1,59,009 |
| चेन्नई | 1,20,330 | 1,46,963 | 1,60,440 |
| कोलकाता | 1,20,210 | 1,46,817 | 1,60,281 |
| पुणे | 1,19,256 | 1,45,652 | 1,59,009 |
कहां सबसे महंगा, कहां थोड़ी राहत?
आज की तस्वीर देखें तो चेन्नई और कोलकाता में सोना सबसे महंगा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,440 प्रति 10 ग्राम है, जबकि कोलकाता में यह 1,60,281 पर है। दूसरी तरफ दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे में राहत है। तीनों शहरों में 24 कैरेट का रेट एक जैसा है, यानी 1,59,009 प्रति 10 ग्राम। मुंबई में यह 1,59,168 पर है। दक्षिण भारत में सोना आमतौर पर थोड़ा महंगा रहता है क्योंकि वहां सोने की माँग बाकी राज्यों के मुकाबले ज्यादा है और स्थानीय टैक्स का भी असर पड़ता है।
READ MORE: OpenAI, SpaceX और Anthropic के IPO प्लान ने बढ़ाई हलचल
आम आदमी के लिए क्या मायने रखता है?
आज 22 कैरेट सोने का रेट ज्यादा अहम है क्योंकि ज्यादातर गहने इसी में बनते हैं। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में यह 1,45,652 के आसपास है। यानी अगर आप एक तोला यानी करीब 11.66 ग्राम का कड़ा या चेन बनवाना चाहते हैं, तो सिर्फ सोने की कीमत ही करीब 1.70 लाख के पार जाएगी ऊपर से मेकिंग चार्ज और 3% GST अलग।
READ MORE: Stock Market Crash: Sensex 700 अंक लुढ़का, Nifty 23300 से नीचे
खरीदारी से पहले ये बातें जरूर याद रखें
सोना खरीदते वक्त केवल रेट देखकर मत जाइए। हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही लें। यह सरकारी गुणवत्ता की गारंटी है। गहनों पर मेकिंग चार्ज अलग-अलग दुकानों पर अलग होता है, इसलिए दो-तीन जगह भाव पूछने में कोई बुराई नहीं। अगर निवेश के लिए खरीद रहे हैं, तो गोल्ड ETF या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर भी नजर डालें। फिजिकल सोने से सस्ता और सुरक्षित विकल्प है।
