माइक्रोसॉफ्ट में 70+ वालों की होगी छुट्टी

छटनी के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का सीनियर कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक विदाई’ का ऑफर

8 mins read
156 views
April 24, 2026

Microsoft voluntary exit program: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी Microsoft अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। 15,000 कर्मचारियों की छंटनी के कड़े फैसले के बाद, अब कंपनी ने अपने कुछ कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव रखा है। जिससे एकबार फिर नौकरी से हाथ धोने का खतरा बढ़ गया है। बता दें कि ये सब तब हो रहा है जब एआई का रफ्तार तेजी से बढ़ रहा है और कंपनियां इसे उसी रफ्तार में अपना भी रही है। एआई के आने से वर्कफोर्स में काफी बदलाव होने लगे है। जिसके वजह से कईयों को नौकरी से हाथ भी धोना पड़ा है।

15000 छंटनी के बाद माइक्रोसॉफ्ट का नया दांव! कंपनी ने सीनियर लेवल के कर्मचारियों के लिए पहली बार पेश किया ‘स्वैच्छिक रिटायरमेंट’ का प्रस्ताव। जानें क्या है उम्र।

अनुभव को सम्मानजनक विदाई की नीति तो नहीं

​माइक्रोसॉफ्ट ने इस बार छंटनी का रास्ता न चुनकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानजनक विदाई का विकल्प दिया है। एक आंतरिक मेमो की माने तो अमेरिका में तैनात सीनियर डायरेक्टर स्तर के कर्मचारी इस प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए योग्यता का एक अनूठा पैमाना तय किया गया है। यदि किसी कर्मचारी की आयु और कंपनी में बिताए गए वर्षों का योग 70 या उससे अधिक है, तो वह इस वन-टाइम रिटायरमेंट प्रोग्राम के लिए हकदार हो सकते हैं।

AI की रेस और लागत में कटौती का दबाव

​माइक्रोसॉफ्ट का यह फैसला अचानक नहीं लिया गया है। Amazon, मेटा और ओरेकल जैसी दिग्गज कंपनियां भी अपने खर्चों में कटौती कर रही हैं। Anthropic जैसे नए स्टार्टअप्स के कोडिंग टूल्स स्थापित कंपनियों के प्रभुत्व को चुनौती दे रहे हैं।  इसलिए माइक्रोसॉफ्ट अपनी टीम को हल्का और आधुनिक  बनाने की कोशिश कर रही है। कंपनी का लक्ष्य पुराने ढांचे को बदलकर एआई केंद्रित लक्ष्य की ओर बढ़ना है।

READ MORE- नौकरी नहीं, मौके कम कर रहा AI! युवाओं के लिए नई चुनौती!

मैनेजर्स को मिली आजादी: बोनस और स्टॉक का नया गणित

​माइक्रोसॉफ्ट रिवॉर्ड सिस्टम में भी बड़े बदलाव कर रही है। अब मैनेजर्स के पास अपने ‘हाई परफॉर्मिंग  कर्मचारियों को पुरस्कृत करने के लिए अधिक कोमलता लाना होगा। कंपनी ने कैश बोनस और स्टॉक अवार्ड्स के बीच के सीधे जुड़ाव को खत्म कर दिया है। मूल्यांकन प्रक्रिया को सरल बनाते हुए वेतन के विकल्पों को 9 से घटाकर 5 कर दिया गया है, जिससे बेहतर काम करने वालों को पहचानना और उन्हें रिवॉर्ड देना आसान हो जाएगा।

READ MORE- Meta में निगरानी तेज, हजारों नौकरियों पर मंडराया संकट

हेल्थकेयर पैकेज देने पर विचार

​इस स्वैच्छिक विदाई को सफल बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने पैकेज देने की घोषणा की है। हालांकि यह वित्तीय विवरण 7 मई को सार्वजनिक होंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबकि यह स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सुविधा हो सकती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रोग्राम को चुनने वाले कर्मचारियों पर भविष्य में कहीं और नौकरी करने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। जिससे अनुभवी पेशेवरों के लिए नई राहें खुल जाएंगी।

​कंपनी अपने अनुभवी वर्कफोर्स को सम्मानजनक विदाई देकर नए दौर की प्रतिभाओं और तकनीक के लिए जगह बना रही है। अब कर्मियों पर निर्भर है वो स्वैच्छिक विदाई चुनते हैं या और कुछ।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss