DOGE में निकली जॉब वैकेंसी, ये होनी चाहिए क्वालिटी

5 mins read
1.1K views
November 15, 2024

नौकरी की तलाश करने वालों के लिए ये खबर बड़े काम की है। बता दें कि DOGE ने एक्स पर जॉब की भर्ती निकाली है।

DOGE Job vacancy : अमेरिका में ट्रंप के दोबारा आने के बाद एलन मस्क और विवेक रामास्वामी को DOGE की अहम जिम्मेदारी मिली है। इस डिपार्टमेंट के लिए अब लोगों की तलाश की जा रही है। DOGE ने इस मामले में एक्स पर इसके बारे में जानकारी दी है। इस हफ्ते की शुरुआत में Department of Government Efficienc ने एक्स पर अपना अकाउंट बनाया है जिस पर फॉलोअर्स की संख्या 14 लाख तक पहुंच गई है। बता दें कि यह विभाग अन्य सरकारी एजेंसियों को बेहतर बनाने का काम करेगा। यह विभाग सरकार को बाहर से मदद करेगा।

DOGE ने शेयर की जॉब प्रोफाइल

DOGE ने गुरुवार को एक्स पर एक जॉब पोस्ट की। इस पोस्ट में DOGE ने उन अमेरिकियों का आभार जताया जो DOGE की मदद करना चाहते हैं। वहीं, विभाग ने साफ किया है कि उन्हें ‘पार्ट-टाइम आइडिया जनरेटर’ की जरूरत नहीं है। वह सुपर हाई IQ वाले लोगों की तलाश कर रहे हैं। विभाग को ऐसे लोगों की जरूरत है जो सप्ताह में 80 घंटे से ज्यादा काम कर सकें। अगर आपमें ऐसी प्रतिभा है और आप सप्ताह में 80 घंटे से ज्यादा काम करने के लिए तैयार हैं, तो आप अपना CV सीधे DOGE को DM में भेज सकते हैं। पोस्ट के अनुसार, एलन मस्क और विवेक रामास्वामी CV भेजने वालों में से शीर्ष उम्मीदवारों में से 1 प्रतिशत की समीक्षा करेंगे।

ऐसे करना है अप्लाई

हालांकि, DOGE में काम करने के लिए आपको कितना एक्सपीरियंस चाहिए या आपके पास क्या एजुकेशन होनी चाहिए, इस बारे में जानकारी नहीं दी है। विभाग ने उम्मीदवारों से सीधे अपना CV उन्हें भेजने को कहा है। बता दें कि आवेदकों को अपना CV X पर ही DM करना है, लेकिन इस सुविधा के लिए X पर पैसे देने होंगे। एक्स पर डीएम फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना चाहिए, जिसकी कीमत 8 डॉलर मंथली है। मस्क ने इसके बारे में लिखा है कि यह निश्चित रूप से थका देने वाला काम है, जिसमें आपके कई दुश्मन बन जाएंगे और आपको कोई मुआवजा भी नहीं मिलेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss