Amazon Delivery Robots: Amazon अब अपने Home Delivery सिस्टम को फास्ट और स्मार्ट बनाने की तैयारी में जुट गई है। यह तैयारी आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। कंपनी ने इसके लिए स्विट्ज़रलैंड के स्टार्टअप Rivr का अधिग्रहण किया है। यह स्टार्टअप खास तौर पर डोरस्टेप डिलीवरी के लिए रोबोट बनाता है। Amazon का मानना है कि इससे ग्राहकों तक सामान पहुंचाने की प्रक्रिया सरल, सहज और बेहतर होगी। साथ ही, कंपनी इस तकनीक से समय की बचत भी करना चाहती है। ताकि, बचे हुए समय में डिलेवरी की रफ्तार बढ़ाया जा सके। तो आइए जानते इस साझेदारी से रोबोटिक्स होम डिलेवरी कैसे आगे बढ़ेगी।
Amazon ने Rivr का किया अधिग्रहण, AI और रोबोटिक्स के जरिए Amazon अब हर घर तक पहुंचाएगी डिलीवरी… जानिए कैस करेगा काम?
रोबोट को इंसानों के साथ जोड़कर काम
पहले भी अमेजन अपने होम डिलेवरी सिस्टम को स्मार्ट बनाने की बात चुकी है। लेकिन उसपर अमल होते हुए अब दिखाई दे रही है। मकसद साफ है कंपनी अब रोबोट को इंसानों के साथ जोड़कर काम करना चाहता है। बताया यह जा रहा है कि यह चार पैरों वाला स्मार्ट रोबोट है। इसमें मनुष्य की काम करने की अद्भुत झमता है। ये डिलीवरी वैन से पैकेज उठाकर सीधे घर तक पहुंचा सकते हैं। इससे डिलीवरी एजेंट को कम मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही, डिलीवरी की गति भी काफी बढ़ेगी। कंपनी का कहना यह है कि कर्मचारी सुरक्षित रहें और काम आसान हो। ऐस दिशा में हमलोग कार्य कर रहे हैं।
वेयरहाउस में लाखों रोबोट कर रहे हैं काम
ऐसा नहीं है कि Amazon ऑटोमेशन पहलीबार निवेश कर रही है। कंपनी काफी पहले से ही इसे होम स्टेप डिलेवरी में शामिल करना चाहती थी। इसके लिए काफी लंबे समय से ऑटोमेशन पर निवेश कर रहा है। यह यूनिट Kiva Systems के अधिग्रहण के बाद शुरू हुई थी। आज कंपनी के वेयरहाउस में लाखों रोबोट काम कर रहे हैं। इससे पैकेजिंग और सॉर्टिंग का काम पहले से तेज हो गया है। लेकिन कंपनी चाहती है कि अब इसे होम डिलेवरी के लिए भी उपयोग में लाया जाए। और दिशा में यह प्रक्रिया चल रही है।
READ MORE- कंटेंट क्रिएटर्स की होगी बल्ले बल्ले, Picsart के AI एजेंट्स संभालेंगे पूरा काम
पहले फील्ड टेस्ट की करने की है तैयारी
इसे लाने की तैयारी अंतिम चरण में है। लेकिन तकनीक अभी शुरुआती चरण में है। बताया जा रहा है कि Amazon पहले इसे फील्ड में टेस्ट करेगा। रोबोट को वास्तविक डिलीवरी स्थितियों में परखा जाएगा। कंपनी डिलीवरी पार्टनर्स से सुझाव भी लेगी। इनसे मिले फीडबैक के आधार पर सिस्टम को और स्मार्ट बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। फिर इसके बाद ही इसे बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा।
READ MORE- Open Claw को टक्कर देने उतरा Meta का Manus ऐप
आगे भी बड़ा निवेश और बड़ी योजना
Amazon पहले ही Rivr में निवेश कर चुका था। कंपनी के संस्थापक Jeff Bezos की फर्म Bezos Expeditions ने भी इसमें भाग लिया था। यानी कंपनी अब AI के जरिए ऑटोमेशन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी मूड में दिख रही है। हो सकता है आगे चलकर इसमें और अधिक निवेश की जा सकती है। इससे इंनकार नहीं किया जा सकता है।
अगर ऐसा हुआ तो आनेवाले दिनों में मनुष्य के साथ रोबोट कदम से कदम मिलाकर काम करते हुए दिखाई दे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए।
