Youngest Billionaires : दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपतियों की लिस्ट में इस बार दो भारतीय मूल के नाम शामिल हैं। 22 साल के आदर्श हिरेमथ, सूर्या मिधा और ब्रेंडन फूडी हाई स्कूल के दोस्त हैं। ये तीनों मिलकर सैन फ्रांसिस्को स्थित स्टार्टअप Mercor के संस्थापक बने हैं। Mercor 30,000 से ज्यादा एक्सपर्ट्स को AI लैब्स से जोड़ता है, ताकि AI मॉडल्स को बेहतर और सटीक तरीके से ट्रेन किया जा सके।
Mercor के संस्थापक आदर्श हिरेमथ और सूर्या मिधा 22 साल में बने अरबपति, जानिए क्या है उनके स्टार्टअप की कहानी।
जुकरबर्ग से भी आगे निकलें तीनों दोस्त
पिछले हफ्ते Mercor ने Series C फंडिंग में 350 मिलियन डॉलर जुटाए हैं, जिससे तीनों सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीनों का इसमें लगभग 22% शेयर है। Mercor का मूल्य पिछली फंडिंग राउंड के मुकाबले 5 गुना बढ़कर 10 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इससे तीनों सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए हैं जो जुकरबर्ग से भी कम उम्र में अरबपति बने थे।
बता दें कि Mercor में हिरेमथ CTO, सूर्या मिधा बोर्ड चेयरमैन और फूडी CEO हैं। नवीनतम फंडिंग राउंड का नेतृत्व Felicis ने किया था। इसमें Benchmark, General Catalyst और Robinhood Ventures ने हिस्सा लिया था।
READ MORE: Reliance और Meta ने मिलकर बनाई नई एंटरप्राइज AI कंपनी REIL
कब हुई Mercor की शुरुआत
Mercor की कहानी Harvard University के डॉरम रूम से जुड़ी है। हिरेमथ कंप्यूटर साइंस के छात्र थे। उन्होंने मिधा और फूडी के साथ Mercor पर काम शुरू किया। करीब दो साल पढ़ाई के बाद हिरेमथ ने कॉलेज छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि अगर मैं Mercor पर काम नहीं कर रहा होता तो अब तक कॉलेज से ग्रेजुएट हो रहा होता।
READ MORE: Nvidia 5 ट्रिलियन डॉलर के करीब, AI ने बढ़ाई रिकॉर्ड वैल्यू
2023 में स्थापित यह स्टार्टअप AI के भविष्य को आकार दे रहा है। Mercor उन एक्सपर्ट्स के जरिए AI मॉडल्स को प्रभावित करता है। कंपनी वर्तमान में इंजीनियरिंग, प्रशासन और ऑपरेशंस में भर्ती भी कर रही है।
