दुनिया का पहला Robot बॉक्सिंग टूर्नामेंट, देखें VIDEO

दुनिया का पहला Robot बॉक्सिंग टूर्नामेंट, देखें VIDEO

5 mins read
1.2K views
May 29, 2025

यह मुकाबला रोबोटिक्स की दुनिया में एक नई शुरुआत है, जो तकनीक और एंटरटेनमेंट के बीच की दीवार को गिरा रहा है।

Robot Boxing Tournament: टेक्नोलॉजी ने इंसान की जिंदगी को पहले ही काफी हद तक बदल दिया है, लेकिन अब यह बदलाव सिर्फ कामकाज तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मनोरंजन की दुनिया में भी तेजी से कदम रख रहा है। दरअसल, चीन के हांगझोऊ शहर में दुनिया का पहला रोबोट बॉक्सिंग टूर्नामेंट हुआ, जिसमें मशीनी फाइटर्स ने रिंग में जबरदस्त मुक्केबाजी दिखाई।

टूर्नामेंट का आयोजन और नाम

इस अनोखे मुकाबले का आयोजन मशहूर रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने किया है। इस टूर्नामेंट का नाम रखा गया Unitree Iron Fist King: Awakening। जैसा की नाम से ही पता चल रहा था कि ये मुकाबला कितना दमदार होने वाला है।

चार दमदार रोबोट्स आमने-सामने

टूर्नामेंट में चार खास तरह के हाईटेक रोबोट्स को एक-दूसरे के खिलाफ उतारा गया था। हर रोबोट का डिजाइन और मूवमेंट बेहद आकर्षक और ताकतवर था। मुकाबले को देखकर एक पल को लगा जैसे कोई हॉलीवुड साइंस फिक्शन फिल्म की रिंग में बैठे हों।

इंसानों द्वारा कंट्रोल लेकिन चालें खुद की

इन रोबोट्स को पूरी तरह से AI से नहीं चलाया गया, बल्कि इंसानों ने उन्हें रिमोट से कंट्रोल किया। मुकाबला तीन राउंड्स में हुआ, जहां हर राउंड 2 मिनट का था। नियमों के अनुसार, पंच मारने पर 1 पॉइंट और किक करने पर 3 पॉइंट मिलने थे। अगर कोई रोबोट गिरता था, तो उसे 8 सेकंड में फिर से खड़ा होना होता था, वरना उसे पेनल्टी झेलनी पड़ती।

मजेदार बात यह थी कि रोबोट्स अपने विरोधी की हरकतों को देखते हुए रीयल-टाइम में रणनीति भी बना रहे थे।

रोबोट्स की बनावट और खासियत

हर रोबोट की ऊंचाई करीब 1.3 मीटर थी और वजन करीब 35 किलो था। ये रोबोट 23 डिग्री तक घूम सकते थे और गिरने के बाद खुद से दोबारा खड़े हो जाते थे। यह बात दिखाती है कि टक्नोलॉजी कितनी आगे बढ़ चुकी है और अब रोबोट्स में भी फुर्ती और बैलेंस आ चुका है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple Logic Pro अपडेट, म्यूजिक बनाने वालों के लिए खुशखबरी
Previous Story

Apple Logic Pro अपडेट, म्यूजिक बनाने वालों के लिए खुशखबरी

6 हजार से भी कम कीमत पर Lava के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च
Next Story

6 हजार से भी कम कीमत पर Lava के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss