Elon Musk का रोबोट बना घर का हेल्पर, देखिए चौंकाने वाला Video

Elon Musk का रोबोट बना घर का हेल्पर, देखिए चौंकाने वाला Video

6 mins read
1.3K views
May 21, 2025

Elon Musk के Tesla Optimus रोबोट ने साबित कर दिया है कि अब रोबोट सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि इंसानों जैसा काम करने वाला साथी भी हो सकता है।

Elon Musk Optimus Robot video: आजकल टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ चुकी है कि अब इंसान की तरह दिखने और काम करने वाले रोबोट भी हकीकत बन चुके हैं। Tesla के मालिक Elon Musk ने हाल ही में एक ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट पेश किया है जिसका नाम Tesla Optimus है। यह रोबोट सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि एक ऐसा हेल्पर बन चुका है जो इंसानों की तरह सोच समझकर काम करता है

इंसानों जैसा व्यवहार, घर के कामों में माहिर

Elon Musk अक्सर X पर इस रोबोट के वीडियो शेयर करते रहते हैं। इन वीडियो में Tesla Optimus योग करता नजर आता है, बैडमिंटन खेलता है और सब्जी काटने से लेकर खाना बनाने, कूड़ा उठाने आदि जैसे घरेलू काम भी करता है। यह सब देखकर यही लगता है कि यह रोबोट अब सिर्फ एक टेक्नोलॉजी डेमो नहीं, बल्कि हमारे रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाला असली सहायक बन चुका है।

AI से ट्रेन हुआ है यह रोबोट

इस रोबोट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे AI से ट्रेन किया गया है। इसमें न्यूरल AI लैंग्वेज का यूज हुआ है, जो इसे किसी भी ऑब्जेक्ट को पहचानने और सही फैसले लेने में मदद करता है। यानी की यह रोबोट बिना इंसानी मदद के खुद तय कर सकता है कि उसे क्या करना है, कैसे करना है और कब करना है।

Tesla AI Day में हुआ था पहली बार लॉन्च

Tesla Optimus को पहली बार अक्टूबर 2022 में Tesla AI Day इवेंट में दुनिया के सामने लाया गया थाउस समय यह एक शुरुआती मॉडल था, लेकिन अब इसमें काफी सुधार किया जा चुका है और मस्क का कहना है कि यह Tesla का सबसे बड़ा और क्रांतिकारी प्रोडक्ट है।

ताकतवर बैटरी और हाई-टेक फीचर्स

इस रोबोट में 2.3kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो इसे पूरे दिन काम करने की ताकत देता है। यह Tesla की ही चिप पर काम करता है और इसमें Wi-Fi के साथ-साथ LTE कनेक्टिविटी भी दी गई है, ताकि यह हर समय अपडेट रह सके और दूर से भी कंट्रोल किया जा सके।

इंसानी डिजाइन, आसान कैरी

Tesla Optimus का डिजाइन इंसानों से प्रेरित है। यही वजह है कि यह किसी भी आकार या साइज की चीज को आसानी से पकड़ सकता है। इसकी बॉडी लचीली और मजबूत दोनों है। खास बात यह है कि इसे 20 पाउंड के बैग में भी कैरी किया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 20,000 डॉलर से कम हो सकती है, जिससे यह भविष्य में आम लोगों के लिए भी उपलब्ध हो सकता है।

भविष्य की झलक

Tesla Optimus सिर्फ एक रोबोट नहीं, यह उस भविष्य की झलक है जहां इंसानों के साथ रोबोट भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। घर के छोटे-मोटे काम, बुजुर्गों की देखभाल, ऑफिस में असिस्टेंस। हर जगह यह ह्यूमनॉइड रोबोट मददगार बन सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

जानें कैसे Bitcoin और Blockchain की हुई थी शुरुआत
Previous Story

जानें कैसे Bitcoin और Blockchain की हुई थी शुरुआत

Android फोन में लें iPhone जैसा मजा, यहां जानें कैसा
Next Story

Android फोन में लें iPhone जैसा मजा, यहां जानें कैसा

Latest from Automotive

Don't Miss