Moonshot AI:क्या चीन की नई AI रेस में अमेरिकी तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है? अमेरिका के White House ने चीनी AI स्टार्टअप Moonshot AI पर गंभीर आरोप लगाए हैं दावा है कि कंपनी ने अपने नए AI मॉडल Kimi K3 को तैयार करने के लिए Anthropic के proprietary AI मॉडल Fable के आउटपुट का कथित तौर पर इस्तेमाल किया।
White House Office of Science and Technology Policy के निदेशक Michael Kratsios ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह आरोप लगाया। हालांकि, Moonshot AI या वॉशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने इन दावों की अभी पुष्टि नहीं की है।
White House ने चीनी AI कंपनी Moonshot पर Kimi K3 के लिए अमेरिकी तकनीक चुराने का लगाया आरोप।
White House ने लगाए AI मॉडल डिस्टिलेशन के आरोप
Kratsios के मुताबिक, Moonshot AI ने बड़े पैमाने पर AI मॉडल डिस्टिलेशन के लिए एक इन-हाउस प्लेटफॉर्म तैयार किया उनका आरोप है कि कंपनी ने अमेरिकी proprietary तकनीक से बड़े स्तर पर और कथित तौर पर गुप्त तरीके से जानकारी हासिल की। AI डिस्टिलेशन उद्योग में आम तकनीक है, लेकिन आमतौर पर इसे अनुमति के साथ किया जाता है। White House का दावा है कि इस मामले में इसका इस्तेमाल बिना अनुमति के अमेरिकी तकनीक को दोहराने के लिए किया गया। Kratsios ने यह भी आरोप लगाया कि Moonshot AI ने Nvidia के GB300 चिप्स वाले सर्वर हासिल किए और अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों के बावजूद उन्हें थाईलैंड में इस्तेमाल किया।
Anthropic ने भी Moonshot AI पर उठाए थे सवाल
White House के आरोपों से एक दिन पहले अमेरिकी ट्रेजरी सचिव Scott Bessent ने कहा था कि अमेरिकी AI तकनीक की चोरी करने वाली चीनी कंपनियों पर वॉशिंगटन प्रतिबंध लगा सकता है। Anthropic ने इससे पहले भी Moonshot AI पर अपने AI मॉडल Claude से जानकारी हासिल करने का आरोप लगाया था। फरवरी में कंपनी ने दावा किया था कि Moonshot ने सैकड़ों फर्जी अकाउंट बनाकर Claude के साथ लाखों इंटरैक्शन किए। Anthropic की सार्वजनिक नीति प्रमुख Sarah Heck ने White House के आरोपों का समर्थन करते हुए इसे “औद्योगिक जासूसी” बताया।
READ MORE: Anthropic को बड़ी राहत, अमेरिका ने AI मॉडल पर हटाया बैन
Kimi K3 की क्षमता ने बढ़ाई चर्चा
Moonshot AI ने पिछले हफ्ते Kimi K3 लॉन्च किया। कंपनी इसे 2.8 ट्रिलियन पैरामीटर वाला open-weight AI मॉडल बताती है कंपनी का दावा है कि यह कई मानकों पर Anthropic और OpenAI जैसे बड़े AI प्रदाताओं को टक्कर देता है। हालांकि, कुछ AI विशेषज्ञों ने White House के दावों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी Fable मॉडल Kimi K3 से कुछ समय पहले ही जारी हुआ था। Hugging Face के CEO Clem Delangue ने भी कहा कि चीन की AI प्रगति को केवल तकनीक की नकल से जोड़ना सही नहीं होगा।
READ MORE: OpenAI, SpaceX और Anthropic के IPO प्लान ने बढ़ाई हलचल
अमेरिका और चीन के बीच AI तकनीक की होड़ अब तकनीकी प्रतिस्पर्धा से आगे बढ़कर सुरक्षा और बौद्धिक संपदा के मुद्दे तक पहुंच गई है। Moonshot AI पर लगे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।
