अकेलापन कभी नहीं सताएगा, WhatsApp बनेगा लाइफटाइम साथी

अकेलापन कभी नहीं सताएगा, WhatsApp बनेगा लाइफटाइम साथी

6 mins read
1.5K views
June 6, 2025

WhatsApp का यह नया AI चैटबॉट फीचर उन लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है, जो चैटिंग के साथ-साथ पर्सनल हेल्प और इंटरैक्शन की तलाश में हैं।

WhatsApp AI Chatbot Feature: अगर आप WhatsApp पर अकेलापन महसूस करते हैं या बातें करने वाला कोई नहीं है, तो चिंता नहीं करें। WhatsApp जल्द ही एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिसकी मदद से आप खुद अपना AI चैटबॉट बना सकेंगे। यह नया फीचर Meta द्वारा तैयार किया गया है। इससे पहले इसे Instagram और Messenger पर Meta AI Studio के जरिए लॉन्च किया जा चुका है। अब Meta इसे WhatsApp पर भी शुरू करने जा रहा है।

क्या है यह नया AI चैटबॉट फीचर?

अब WhatsApp पर आप खुद अपना AI दोस्त बना सकते हैं। इस फीचर का नाम है Create an AI। इसमें आप तय कर सकेंगे कि आपका चैटबॉट कैसा होगा, उसका स्वभाव, बोलने का तरीका और अवतार । ये चैटबॉट एक अच्छा दोस्त, मेंटल हेल्थ कोच, पढ़ाई में मदद करने वाला स्टडी पार्टनर या काम के लिए प्रोडक्टिविटी असिस्टेंट बन सकता है। यह बिल्कुल इंसान की तरह बात करेगा। जैसे चाहें, वैसा बनाएं। अकेलापन दूर करने का यह एक नया और दिलचस्प तरीका है।

कैसे काम करेगा यह फीचर ?

यह फीचर फिलहाल Android के कुछ चुनिंदा Beta यूजर्स को WhatsApp वर्जन 2.25.18.4 में दिया गया है। आने वाले समय में यह सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको WhatsApp पर Create AI नाम का विकल्प मिलेगा। जब आप इस पर क्लिक करेंगे, तो आपसे पूछा जाएगा कि आप किस तरह का chatbot बनाना चाहते हैं। आप 1000 अक्षरों तक में अपने chatbot के बारे में जानकारी दे सकेंगे। इसके बाद WhatsApp आपको कुछ तैयार टेम्पलेट्स देगा, जैसे टीचर, मेंटॉर, दोस्त और कोच। आप चाहें तो अपना अवतार भी चुन सकते हैं या फिर AI की मदद से खुद का अवतार तैयार कर सकते हैं। साथ ही, आप chatbot के लिए एक टैगलाइन भी बना सकते हैं जो यह बताएगी कि उसका मकसद क्या है।

पर्सनल या पब्लिक आपकी मर्जी

जब आपका चैटबॉट बनकर तैयार हो जाए, तो आप उसे सिर्फ अपने लिए रख सकते हैं या दूसरों से शेयर भी कर सकते हैं। अगर आपने ऐसा चैटबॉट बनाया है, जो इंग्लिश सीखने में मदद करता है, तो आप उसे अपने स्टडी ग्रुप में भेज सकते हैं। वहीं, अगर आपका चैटबॉट मोटिवेशन या जर्नलिंग में मदद करता है, तो आप चाहें तो उसे प्राइवेट रख सकते हैं। यह फीचर आपको अपनी जरूरत के हिसाब से चैटबॉट को इस्तेमाल करने की आजादी देता है।

सभी के लिए कब तक आएगा?

Meta ने अभी तक इस फीचर की लॉन्चिंग की कोई तय तारीख नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर आने वाले हफ्तों में और भी ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

100 रुपये में खरीदें Bitcoin! ये है Crypto वर्ल्ड में एंट्री करने का स्मार्ट तरीका
Previous Story

100 रुपये में खरीदें Bitcoin! ये है Crypto वर्ल्ड में एंट्री करने का स्मार्ट तरीका

Next Story

6,000 करोड़ का खजाना कूड़े में दफन, जानें क्या ये मंहगी गलती

Latest from Apps

Don't Miss