Tinder AI Matchmaking: Tinder ने अपने पहले बड़े प्रोडक्ट इवेंट Tinder Sparks 2026: Start Something New में ढेर सारे नए फीचर्स का ऐलान किया है। इनमें AI मैचमेकिंग, नए सोशल फीचर्स और सेफ्टी टूल्स शामिल हैं। Tinder का सीधा कहना है कि अब वो नहीं चाहते हैं कि आप घंटों प्रोफाइल्स स्क्रोल करते रहो। उनका मकसद है कि लोग असली कनेक्शन बनाएं और ऑनलाइन चैट से आगे बढ़कर असल जिंदगी में मिलें।
Tinder अब AI की मदद से आपका परफेक्ट मैच ढूंढेगा! नए अपडेट्स के साथ डेटिंग का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है, जानिए क्या-क्या नया आ रहा है।
AI वाला नया फीचर
सबसे बड़ा अपडेट है ‘केमिस्ट्री’ नाम का AI फीचर है। यह सिस्टम आपकी प्रोफाइल, आपकी एक्टिविटी और आपकी पसंद को देखकर हर दिन कुछ खास मैच सुझाएगा। यह AI कई चीजें देखता है जैसे कि आपकी प्रोफाइल की जानकारी और रुचियां, कैमरा रोल स्कैन के जरिए आपकी फोटोज के पैटर्न और लर्निंग मोड के जरिए आपकी ऐप में की गई हर एक्टिविटी।
लर्निंग मोड खासतौर पर इसलिए बनाया गया है, ताकि नए और पुराने दोनों तरह के यूजर्स के लिए सुझाव जल्दी बेहतर हो सकें। Tinder और मैच ग्रुप के CEO स्पेंसर रस्कोफ ने कहा कि उनके आधे से ज्यादा यूजर्स 30 साल से कम उम्र के हैं। यह पीढ़ी चाहती है कि डेटिंग ऐप्स ज्यादा असली, कम प्रेशर वाली और वक्त की बर्बादी न करने वाली हों।
READ MORE: YouTube Music, Apple Music या Spotify कौन है आपके लिए बेस्ट
नए Modes में म्यूजिक और ज्योतिष
Tinder कुछ खास मोड्स भी ला रहा है, जो आपकी पसंद के हिसाब से मैचिंग करेंगे। Music Mode में आपकी और सामने वाले की म्यूजिक टेस्ट मिलाई जाएगी। वैसे यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि Tinder के मुताबिक, अमेरिका में आधे से ज्यादा मैचेज में कम से कम एक प्रोफाइल पर Spotify Anthem पहले से लिंक है। ज्योतिष मोड में आप अपनी जन्म तारीख और जन्म समय डालकर अपनी राशि दिखा सकते हैं। Tinder ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान ज्योतिष वाली प्रोफाइल्स पर महिलाओं ने करीब 20% ज्यादा लाइक भेजे।
Events और Video Dating
Tinder सिर्फ फोन की स्क्रीन तक सीमित नहीं रहना चाहता है इसलिए दो नए फीचर्स लाऐ जा रहे हैं।
- Events फीचर अभी लॉस एंजेलेस में टेस्ट हो रहा है। इसमें आप देख सकेंगे कि कौन से सिंगल्स आपके आसपास के इवेंट्स जैसे ट्रिविया नाइट या पॉटरी क्लास में जाना चाहते हैं।
- Video Speed Dating में वेरिफाइड यूजर्स लाइव इवेंट्स में जुड़ सकेंगे और एक-एक करके कई लोगों से 3 मिनट की शॉर्ट वीडियो चैट कर सकेंगे।
READ MORE: Airtel यूजर्स के लिए Good News, मिलेगा फ्री Apple Music
सेफ्टी के लिए AI का इस्तेमाल
Tinder ने अपने सेफ्टी फीचर्स को भी AI से और मजबूत किया है।
- Are You Sure? फीचर यूजर को वॉर्निंग देता है अगर वो कोई नुकसानदेह मैसेज भेजने वाला हो।
- Does This Bother You? फीचर अपमानजनक कंटेंट को पकड़ता है। इसमें अब एक Auto Blur ऑप्शन भी जुड़ गया है जो आपत्तिजनक मैसेज को खुद-ब-खुद धुंधला कर देता है।
