फार्मा सेक्टर में TCS का बड़ा दांव, AgentHub हुआ लॉन्च

फार्मा सेक्टर में TCS का बड़ा दांव, AgentHub हुआ लॉन्च

6 mins read
77 views
August 17, 2026

TCS AgentHub: Tata Consultancy Services (TCS) ने फार्मा कंपनियों के लिए TCS ADD AgentHub लॉन्च किया है। यह नया एजेंटिक AI प्लेटफॉर्म दवा विकास, क्लीनिकल ट्रायल और ड्रग सेफ्टी जैसे कामों में AI एजेंट तैनात करने के लिए बनाया गया है। TCS के मुताबिक, प्लेटफॉर्म में AI एजेंट कई दोहराए जाने वाले काम संभाल सकते हैं। हालांकि अंतिम फैसले और निगरानी इंसानी टीम के पास ही रहेगी।

TCS ने फार्मा सेक्टर के लिए नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जानें AgentHub कैसे क्लीनिकल डेटा, स्टडी डिजाइन और ड्रग सेफ्टी जैसे कामों में मदद करेगा।

TCS AgentHub में AI एजेंट कैसे काम करेंगे?

AgentHub के जरिए फार्मा कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से AI एजेंट बना सकती हैं। हर एजेंट को एक खास काम दिया जा सकता है। इनका इस्तेमाल क्लीनिकल डेटा की समीक्षा, स्टडी डिजाइन, प्रोटोकॉल को डिजिटल बनाने, मेडिकल रिसर्च और साहित्य की जांच जैसे कामों में किया जा सकता है। ड्रग सेफ्टी से जुड़े मामलों की प्रोसेसिंग भी एजेंट संभाल सकते हैं।

TCS इसे Human + AI Operating Model कहता है। आसान भाषा में समझें तो AI एजेंट काम का दोहराव वाला हिस्सा संभालेंगे। वहीं इंसानी कर्मचारी निगरानी, नियमों के पालन और अंतिम फैसलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

READ MORE: Anthropic ने Riot से की 9 अरब की AI कंप्यूटिंग डील

TCS AgentHub से कितनी बचत का दावा?

TCS का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर बनाए गए समाधानों ने क्लीनिकल डेटा मैनेजमेंट में 40% तक दक्षता बढ़ाने के संकेत दिए हैं। कंपनी के मुताबिक, मेटाडेटा आधारित ऑटोमेशन से क्लीनिकल स्टडी तैयार करने में 30% तक कम मेहनत लग सकती है। वहीं एंड-टू-एंड सेफ्टी केस प्रोसेसिंग में 30% तक लागत बचत का दावा किया गया है। AI आधारित सेफ्टी एजेंट क्वालिटी कंट्रोल से जुड़े काम में 50% तक मेहनत कम कर सकते हैं। ये सभी आंकड़े TCS के अपने दावे हैं। अलग-अलग फार्मा कंपनियों में वास्तविक नतीजे अलग हो सकते हैं।

READ MORE: AI डीपफेक पर नया बिल, गलती पर भारी सजा तय

फार्मा सेक्टर में क्यों अहम है TCS AgentHub?

फार्मा कंपनियां AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा रही हैं, लेकिन यहां नियम काफी सख्त हैं। क्लीनिकल रिसर्च में बड़ी मात्रा में डेटा तैयार होता है और वह अक्सर अलग-अलग सिस्टम में बंटा रहता है। ऐसे में AI एजेंट काम को जोड़ने और दोहराए जाने वाले कार्यों को तेज करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन हर AI कार्रवाई की निगरानी, रिकॉर्ड और ऑडिट जरूरी हो सकता है। TCS के लाइफसाइंसेज और हेल्थकेयर प्रमुख Debashis Ghosh ने AgentHub को एंटरप्राइज स्तर का AI प्लेटफॉर्म बताया है। कंपनी का लक्ष्य एजेंटिक AI की मदद से दवा विकास को बड़े स्तर पर तेज करना है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss