Ola founder Bhavish Aggarwal

भाविश अग्रवाल ने बनाई AI लैब, दुनिया में चमकेगा भारत

4 mins read
2.3K views
February 5, 2025

भाविश ने आर्टिफिशियल AI लैब शुरू की है। यह AI रिसर्च लैब होगी। इसके साथ ही उन्होंने एक नया AI मॉडल “आर्टिफिशियल-2” भी पेश किया है।

Ola founder Bhavish Aggarwal: दुनिया में AI के क्षेत्र में लगातार इनोवेशन हो रहे हैं। भारत भी इसमें लगातार सुधार कर रहा है। Ola के संस्थापक भाविश अग्रवाल भी AI की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। 4 फरवरी को उन्होंने AI वेंचर क्रुत्रिम में 2,000 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अगले साल तक 10,000 करोड़ रुपये और निवेश करेंगे।

AI लैब की भी शुरुआत

भाविश ने AI लैब भी शुरू की है। यह एक खास AI रिसर्च लैब होगी। इसके साथ ही उन्होंने एक नया AI मॉडल Artificial-2 भी पेश किया है। इसके अलावा उन्होंने कई और AI मॉडल लॉन्च किए हैं, जिसमें विजन लैंग्वेज मॉडल, स्पीच लैंग्वेज मॉडल और Text-to-Text ट्रांसलेशन मॉडल शामिल हैं।

क्या बोले भाविश अग्रवाल

भाविश ने इस मामले में बताया कि वह एक साल से AI पर काम कर रहे थे। अब उन्होंने अपने काम को ओपन सोर्स कम्युनिटी के साथ शेयर किया है। इससे सभी को साथ मिलकर काम करने में मदद मिलेगी। उनका लक्ष्य भारत के लिए AI को और भी ज्यादा बेहतर बनाना है। उन्होंने इसे सभी भारतीय भाषाओं में लाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने यह भी बताया कि AI और Nvidia एक साथ मिलकर भारत का पहला सुपरकंप्यूटर GB 200 बना रहे हैं, जिसकी शुरुआत मार्च तक हो जाएगी। उनका कहना है कि साल के अंत तक यह भारत का सबसे बड़ा सुपरकंप्यूटर बन जाएगा।

क्रुत्रिम ने AI क्लाउड सर्विस भी शुरू की है। इससे डेवलपर्स और कंपनियां आसानी से हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग रिसोर्स का यूज कर सकेंगी। इससे उनका काम फास्ट और सिपंल हो जाएगा। क्रुत्रिम की शुरुआत 2023 में हुई थी, 2024 में यह 1 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन वाली यूनिकॉर्न कंपनी बन गई।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

iPhone
Previous Story

क्या दुनिया से गायब होंगे Smartphone? सामने आई ये वजह

Google Maps
Next Story

अब आपका घर भी Google Map पर दिखेगा, ऐसे करें रजिस्टर

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss