Google Maps

अब आपका घर भी Google Map पर दिखेगा, ऐसे करें रजिस्टर

5 mins read
2.8K views
February 5, 2025

क्या आप जानते हैं कि आप अपने घर को Google Maps पर रजिस्टर कर सकते हैं। इससे आपके आस-पास आने वाला व्यक्ति आसानी से आपके घर तक पहुंच सकेगा।

Google Maps: अगर आपका घर ऐसी जगह पर है जहां लोगों को पहुंचने में काफी परेशानी होती है, तो अब इसका आसान उपाय है। इस समस्या का समाधान अब आप Google ने निकाल दिया है। दरअसल Google Maps पर आप अपनी लोकेशन दर्ज करके अपने घर को आसानी से सर्च में ला सकते हैं। इससे आपके जानकार सीधे Google Maps पर आपका पता खोजकर आप तक पहुंच सकते हैं।

घर की सही लोकेशन चुने

इसका यूज करने के लिए आपको सबसे पहले Google Maps ऐप खोलना होगा। फिर अपने घर की सटीक लोकेशन खोजें। मैप पर जूम इन/आउट करें और पिन को सही लोकेशन पर डालें। जब आपको लगे कि पिन सही जगह पर है, तो Next बटन पर क्लिक करें। अब आपको अपनी अन्य जानकारी भरनी है। आप चाहें तो घर का फोन नंबर भी डाल सकते हैं। अब Submit बटन दबाएं और आपका डेटा Submit हो जाएगा।

घर का नाम पता डालें

Name फील्ड में अपने घर का नाम लिखें। Address फील्ड में स्ट्रीट नंबर, लैंडमार्क और पिन कोड सहित पूरा पता दर्ज करें। सुनिश्चित करें कि पता सही तरीके से लिखा गया हो, ताकि लोग इसे आसानी से ढूँढ सकें।

Add a missing place ऑप्शन चुनें

Google Maps में Add a missing place का विकल्प चुने। जब आप Add a place विकल्प चुनेंगे, तो एक नया पेज खुलेगा। यहां Add a missing place बटन पर क्लिक करें।

Contribute बटन पर क्लिक करें

स्क्रीन के नीचे दाईं ओर दिए गए Contribute पर क्लिक करें। इसके बाद एक मेनू खुलेगा, जिसमें आपको Add Place विकल्प मिलेगा। इस विकल्प को चुनें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें।

Google Maps पर लॉग इन करें

अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर Google Maps ऐप खोलें। अगर आप पहले से लॉग इन नहीं हैं, तो अपने Google अकाउंट से लॉग इन करें। लॉग इन करने के बाद, आप ऊपर बताए गए चरणों का पालन करके अपना स्थान जोड़ सकते हैं।

लोकेशन वेरिफाई में कितना समय

जब आप अपने घर का स्थान Google Maps में जोड़ते हैं, तो Google उसे वेरिफाई करता है। वेरिफिकेशन प्रक्रिया में कुछ घंटे या कुछ दिन लग सकते हैं। एक बार जब Google आपका लोकेशन स्वीकार कर लेता है, तो यह मैप पर लाइव हो जाएगा। अब कोई भी व्यक्ति आपका पता खोजकर सीधे आपके घर तक पहुँच सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ola founder Bhavish Aggarwal
Previous Story

भाविश अग्रवाल ने बनाई AI लैब, दुनिया में चमकेगा भारत

AltStore PAL
Next Story

iPhone में ऐड हुआ Porn App, तो Apple ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss