OpenAI-Anthropic से दूरी बना रहा Nvidia! जानें पूरा मामला।

OpenAI-Anthropic से दूरी बना रहा Nvidia! जानें पूरा मामला।

7 mins read
8 views
March 5, 2026

Nvidia OpenAI investment: Artificial Intelligence की दुनिया में तेजी से बदलती परिस्थितियों के बीच Nvidia सीईओ Jensen Huang ने हाल ही में दिए गए बयान ने टेक जगत में हंगामा मचा दिया है। बता दें कि उन्होंने अपने बयान में कहा कि OpenAI और Anthropic में किया गया निवेश संभवतः अंतिम होगा। हालांकि उन्होंने इसका कारण इन कंपनियों के संभावित IPO को बताया, लेकिन टेक उद्योग में इसे केवल औपचारिक वजह माना जा रहा है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण।

Nvidia अब AI कंपनियों में निवेश कम करके चिप्स के कारोबार पर ज्यादा ध्यान दे रही है। जानिए OpenAI और Anthropic से जुड़ा पूरा मामला।

चिप्स की बिक्री से हो रहा बड़ा फायदा

दरअसल, Nvidia पहले से ही AI उद्योग का सबसे बड़ा हार्डवेयर सप्लायर बन चुका है। OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियां अपने बड़े भाषा मॉडल और AI प्लेटफॉर्म चलाने के लिए Nvidia के हाई-परफॉर्मेंस GPU पर निर्भर हैं। ऐसे में Nvidia के लिए सीधे निवेश से ज्यादा लाभ चिप्स की बिक्री से ही मिल रहा है। यही कारण है कि कंपनी अब अपनी रणनीति को निवेश से हटाकर टेक्नोलॉजी सप्लाई ही फोकस करना चाहती है।

निवेश मॉडल पर उठते रहे सवाल

AI निवेश के इस मॉडल पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। जब Nvidia ने OpenAI में बड़े निवेश की योजना जताई थी, तब कुछ विश्लेषकों ने इसे लाभ कमाने का तरीका करार दिया था। उनका कहना यह था कि Nvidia पैसा निवेश करती है और बदले में वही कंपनियां उसके महंगे AI चिप्स खरीदती हैं। ऐसे में निवेश और कारोबार के बीच की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं। संभव है कि इसी वजह से कंपनी ने बाद में अपनी निवेश राशि कम कर दी।

READ MOREआसमान से 150 Mbps! Starlink V2 लाएगा 5G जैसा इंटरनेट

AI कंपनियों के बीच नीतिगत मतभेद

दूसरी ओर, AI कंपनियों के बीच नीतिगत और रणनीतिक मतभेद भी बढ़ते दिख रहे हैं। Pentagon और Anthropic विवाद सबके सामने है।Dario Amodei के नेतृत्व वाली Anthropic ने AI तकनीक के सैन्य उपयोग और निगरानी जैसे मुद्दों पर सख्त रुख अपनाया है। इसके विपरीत, OpenAI ने हाल ही में अमेरिकी रक्षा विभाग यानी Pentagon के साथ सहयोग का रास्ता चुना। जो अलग तरह के बहस को जन्म दे दिया है।

READ MORE–  AI डील पर बवाल: अब निगरानी नहीं करेगा OpenAI!

सरकारी फैसलों से बढ़ी जटिलता

इसी दौरान अमेरिकी सरकार द्वारा Anthropic से जुड़ा विवाद भी सामने आया, जिससे टेक जगत में हलचल मच गई। सरकारी संस्थानों के लिए उसके उपयोग पर रोक जैसे फैसलों ने AI कंपनियों के राजनीतिक और नैतिक पहलुओं को भी चर्चा में ला दिया। ऐसे माहौल में Nvidia के लिए दोनों कंपनियों में वित्तीय भागीदारी बनाए रखना रणनीतिक रूप से जोखिम भरा हो सकता है।

भविष्य में Nvidia की भूमिका

आने वाले समय में जब OpenAI और Anthropic दिग्गज सार्वजनिक बाजार में उतरेंगे, तब यह देखना होगा कि Nvidia एक निवेशक के रूप में नहीं बल्कि AI इंफ्रास्ट्रक्चर के सबसे बड़े प्रदाता के रूप में किस तरह अपनी भूमिका निभाता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Anthropic के AI ने शेयर बाजार में मचाई तबाही, मस्क बने विजेता
Previous Story

Anthropic के AI ने शेयर बाजार में मचाई तबाही, मस्क बने विजेता

ईरान हमलों के बाद सैन्य AI पर टेक कंपनियों का हंगामा
Next Story

ईरान हमलों के बाद सैन्य AI पर टेक कंपनियों का हंगामा

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss