Nvidia-Meta के बीच बड़ी साझेदारी

AI की रफ्तार होगी और तेज, Nvidia-Meta के बीच बड़ी साझेदारी

5 mins read
12 views
February 18, 2026

Nvidia Meta deal: Artificial Intelligence के क्षेत्र में बड़ी साझेदारी सामने आई है। दुनिया की अग्रणी चिप निर्माता Nvidia और सोशल मीडिया दिग्गज Meta Platforms के बीच बहुवर्षीय समझौता हुआ है। इस डील के तहत Nvidia, Meta को लाखों मौजूदा और अगली पीढ़ी के AI चिप्स उपलब्ध कराएगा। इस डील के बाद से टेक इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Meta अपने AI प्रोजेक्ट्स के लिए Nvidia के Grace और Vera प्रोसेसर का भी करेगा उपयोग…क्या डेटा प्रोसेसिंग और सर्वर परफॉर्मेंस होने जा रहा है बेहतर। जानें यहां।

नए और आने वाले चिप्स भी शामिल

इस समझौते में Nvidia के मौजूदा Blackwell AI चिप्स के साथ आने वाली Rubin सीरीज भी शामिल है। साथ ही Grace और Vera सेंट्रल प्रोसेसर की सप्लाई भी की जाएगी। ये प्रोसेसर हाई-परफॉर्मेंस डेटा सेंटर और AI वर्कलोड के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो बड़े पैमाने पर डेटा प्रोसेसिंग को तेज और कुशल बनाएंगे। हालाकि कंपनी ने डील की कुल कीमत का खुलासा नहीं किया है।

AI के साथ CPU बाजार में भी दांव

Nvidia ने Grace प्रोसेसर Arm Holdings की तकनीक पर आधारित हैं। शुरुआत में इन्हें AI चिप्स के साथ इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया था। लेकिन अब कंपनी इन्हें डेटाबेस और बैकएंड प्रोसेसिंग जैसे तकनीकी कामों के लिए भी आगे बढ़ा रही है। इससे साफ है कि Nvidia CPU बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। जहां पहले से Intel और Advanced Micro Devices जैसी कंपनियां मौजूद हैं।

READ MORE-  अमेरिका में Bridge को मिली नेशनल ट्रस्ट बैंक की मंजूरी

बिजली की खपत कम, परफॉर्मेंस बेहतर

Nvidia के अधिकारियों के अनुसार Grace प्रोसेसर कुछ सामान्य कार्यों, जैसे डेटाबेस चलाने में, पारंपरिक चिप्स की तुलना में आधी बिजली खपत कर सकते हैं। अगली पीढ़ी के Vera प्रोसेसर में इससे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। Meta पहले ही इन प्रोसेसर पर कुछ वर्कलोड चला चुका है। जिसके शुरुआती नतीजे सकारात्मक बताए गए हैं।

READ MORE-  India AI Impact Summit 2026: जानें जरूर अपडेट

Meta भी विकसित कर रहा अपनी चिप्स

बता दें कि Meta खुद भी AI चिप्स विकसित कर रहा है और AI कार्यों के लिए Google के Tensor Processing Unit  चिप्स के उपयोग पर भी चर्चा कर रहा है। इस बीच Nvidia के साथ यह नई डील हुई है। जो कहीं न कहीं कंपनी अभी भी Nvidia के हार्डवेयर पर भरोसा कर रही है। वहीं, इस नई घोषणा को बाजार में यह संदेश देने के रूप में भी देखा जा रहा है कि Nvidia बड़े ग्राहकों के साथ अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WordPress.com ने लॉन्च किया स्मार्ट असिस्टेंट
Previous Story

अब AI बनाएगा आपकी वेबसाइट! WordPress.com ने लॉन्च किया स्मार्ट असिस्टेंट

Zcash 30 दिनों में ब्लॉकचेन फीस में बना दूसरा नंबर
Next Story

Zcash 30 दिनों में ब्लॉकचेन फीस में बना दूसरा नंबर

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss