generative AI

2025 में जनरेटिव AI सर्च से लेकर रोबोटैक्सी तक आ रही नई टेक्नोलॉजी

5 mins read
1.4K views
February 3, 2025

तकनीक की मदद से दुनिया पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बदल रही है। इस साल भी सबकी नजर कई ऐसी तकनीकों पर रहेगी जिनका दुनिया पर बड़ा असर होगा।

2025 Technologies: दुनिया भर में टेक्नोलॉजी क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहा है। DeepSeek के सस्ते AI मॉडल ने पूरी टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचा दी है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस साल दुनिया की नजर और किन तकनीकों पर रहने वाली है। MIT टेक्नोलॉजी रिव्यू ने कुछ ऐसी टेक्नोलॉजी की लिस्ट जारी की है, जिनका पूरी दुनिया पर आने वाले कुछ सालों में बड़ा असर पड़ने वाला है।

वेरा सी रुबिन ऑब्जर्वेटरी

दक्षिण अमेरिकी में स्थित चिली में यह शक्तिशाली दूरबीन इस साल दक्षिणी आकाश का एक दशक लंबा सर्वे शुरू करेगी। इसकी मदद से साइंटिस्ट को डार्क मैटर, मिल्की वे और अंतरिक्ष के बारे में बहुत कुछ पता चलेगा, जो मानवता के लिए उपयोगी हो सकता है।

जनरेटिव AI सर्च

2025 की शुरुआत में DeepSeek की पॉपुलैरिटी ने इस विश्वास को मजबूत किया है कि इस साल जनरेटिव AI सर्च का ही समय रहने वाले है। AI की मदद से लोगों को किसी भी चीज को लेकर सर्च करना आसान हो जाएगा और ऑन-डिवाइस तकनीक भी पहले से कहीं ज्यादा उपयोगी होने वाली है।

स्मॉल लैंग्वेज मॉडल

AI के विकास के साथ छोटे भाषा मॉडल भी अपनी महत्तवपुर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं। कम लागत में बनने वाले ये मॉडल बड़े मॉडल से मुकाबला कर सकेंगे। इससे यूजर के साथ-साथ कंपनियों को भी बड़ा फायदा मिलने वाला है।

रोबोटैक्सी

लंबे समय तक टेस्टिंग के बाद MIT का कहना ​​है कि रोबोटैक्सी इस साल अपनी क्षमता दिखा सकती है। पिछले हफ्ते ही अमेरिकी कंपनी Waymo ने कहा है कि वह 10 नए शहरों में ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक का परीक्षण शुरू करेगी।

रोबोट जो तेजी से सीखते हैं

दुनिया में लंबे समय से रोबोट मौजूद हैं, लेकिन अब AI के आने से रोबोट में जबरदस्त सुधार हुआ है। खबरें आ रही हैं कि फॉक्सकॉन अपने कारखाने में उत्पादन बढ़ाने के लिए मानव जैसे रोबोट तैनात करेगा।

स्टेम-सेल थैरेपी

2025 में दुनिया भर का ध्यान स्टेम-सेल थैरेपी पर रहेगा। लैब में बनी कुछ कोशिकाएं टाइप 1 डायबिटीज और कुछ अन्य बीमारियों को ठीक करने में सफल रही हैं। ऐसे में उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

DeepSeek
Previous Story

80% सवालों के जवाब नहीं दे रहा चीन का DeepSeek

OpenAI
Next Story

OpenAI ने लॉन्च किया Deep Research, इन लोगों को होगा फायदा

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss