आ गया दुनिया का पहला 6 हाथों वाला रोबोट, खूबियां जान हो जाएंगे हैरान!

आ गया दुनिया का पहला 6 हाथों वाला रोबोट, खूबियां जान हो जाएंगे हैरान!

7 mins read
612 views
December 9, 2025

Six Arm Robot:  Robot Technology के क्षेत्र में एकबार फिर चीन ने तहलका मचा दिया है। इसबार यह कारनामा किसी बड़े रोबोट निर्माण कंपनी ने नहीं बल्कि होम-अप्लायंसेज़ दिग्गज कंपनी Midea ने कर दिखाया है। कंपनी ने एक ऐसा रोबोट का निर्माण किया है जिसके 6 हाथ है। 360 डिग्री घूम सकता है और एक साथ कई अलग-अलग काम भी कर सकता है। जिसके बाद तकनीकी दुनिया में हलचल सी मच गई है। Miro U नाम के इस नया रोबोट को लेकर टेक जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। Midea कंपनी का कहना है कि इसे खासकर फैक्‍ट्र‍ियों के लिए बनाया है, जहां वह मुश्किल कामों को पूरा कर पाएगा। इस नेक्‍स्‍ट जेनरेशन Humanoid Robot का नाम Miro U है। यह ऊपर की तरफ उठ सकता है। 360 डिग्री में घूम सकता है। दावा है कि इसके 6 इंसानों जैसे हाथ अपनी जिम्‍मेदारी को पूरी सिद्दत के साथ करने में सक्षम।

चीन की इस कंपनी ने बनाया अद्बभुत रोबोट, जानिए 6 हाथ और 360 डिग्री तक घूमकर काम करनेवनाले रोबोट की खूबियां

पहियवाला ‘फैक्ट्री वर्कर’, काम करेगा आसान

जहां दुनिया अभी भी दो पैरों वाले ह्यूमनॉइड्स के स्थिर संतुलन को लेकर संघर्ष कर रही है। वहीं Midea  ने पहियों का रास्ता चुना। वजह साफ है। फैक्ट्रियों में फर्श सपाट होते हैं, जहां पहियों का इस्तेमाल ज्यादा तेज, सुरक्षित और किफायती साबित होता है। रिपोर्टों (ref.) के मुताबिक कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट वेई चांग ने कहा कि Miro U के 6 हाथ है पैर की जगह पहिया लगा हुआ है जो बिना किसी रुकावट के एक स्टेश़न से दूसरे स्टेशन तक जा सकता है और फिर 360-डिग्री घूमकर काम शुरू कर देता है। यह डिजाइन बताता है कि मीडिया की सोच मानव जैसा बनाने की होड़ में शामिल होने की नहीं है। इसे तो काम को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है।

READ MORE– ईमेल गलत भेज दिया तो भी…अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं

मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए गेम-चेंजर

फैक्ट्रियों में उत्पादन कार्य को चरणों में विभाजित किया गया होता है। सबकी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां होती है। सभी एक-दूसरे कार्य क्षमता पर निर्भर होते हैं। ऐसे में Miro U का 6 हाथ कई चरणों के कार्य को एक साथ कर सकता है। इससे प्रोडक्शन लाइन का ‘वेट टाइम’ काफी घट सकता है। यानी कम संसाधन में ज्यादा उत्पादन, कम त्रुटियां रहित कार्य प्रोडक्शन को बढ़ा सकती है। कंपनी ने संकेत दिया है कि कंपनी इस रोबोट को अपनी अपनी फैक्ट्रियों में इस साल के अंत तक तैनात कर देगी।

READ MORE- Apple ने दी यूजर्स को नई चेतावनी, ब्राउजर नहीं, आप ट्रैक हो रहे…आखिर क्यों?

Miro U सिर्फ शुरुआत है, Mila सीरीज भी जल्द

मीडिया सिर्फ एक मॉडल बनाकर नहीं रुक रही। कंपनी Mila सीरीज पर भी काम कर रही है। जो घरों और कमर्शियल जगहों के लिए अधिक बहुउद्देश्यीय रोबोट होंगे। इससे साबित होता है कि मीडिया खुद को सिर्फ होम-अप्लायंसेज़ ब्रांड तक सीमित रहना नहीं चाहती है। यह अपनेआपको रोबोटिक्स-ड्रिवन टेक्नोलॉजी कंपनी के तौर स्थापित होना चाहती है। यानी कंपनी दोनों सेक्टरों में अपना वर्चस्व बनाने की रणनीति के तहत कार्य कर रही है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss