SBI

SBI ने लोगों को किया अलर्ट, Deepfake Videos बनाकर मांग रहे पैसे

5 mins read
2.2K views
March 5, 2025

SBI ने अपने ग्राहकों और आम जनता को सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। Deepfake वीडियो के बारे में आगाह किया है।

SBI Alerted : SBI ने अपने कस्टमर और आम लोगों के लिए एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि बैंक के नाम पर सोशल मीडिया पर कई Deepfake वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इसमें बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से किसी इनवेस्टमेंट स्कीम के बारे में बात की जा रही है। इस मामले में बैंक ने कहा है कि उसके अधिकारी ऐसी किसी स्कीम का प्रचार नहीं करते जिसमें अनयूजल रूप से हाई रिटर्न का दावा किया जाता हो। बैंक ने लोगों से ऐसे वीडियो से सतर्क रहने को कहा है।

बैंक ने कही ये बात

SBI ने यह पब्लिक नोटिस X पर शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि बैंक अपने कस्टमर और आम जनता को आगाह करता है कि सोशल मीडिया पर बैंक के टॉप मैनेजमेंट के deepfake वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें कुछ इन्वेस्टमेंट योजनाओं को लॉन्च करने या उनका समर्थन करने का दावा किया गया है। ऐसे वीडियो लोगों को ऐसी योजनाओं में निवेश करने की सलाह देते हैं। बैंक यह साफ करना चाहता है कि एसबीआई और उसके अधिकारी ऐसी किसी भी निवेश योजना का समर्थन नहीं करते हैं, जिसमें असामान्य रूप से उच्च रिटर्न की बात की गई हो। इसलिए लोगों को ऐसे झूठे वीडियो का शिकार नहीं होना चाहिए।

क्या होते हैं Deepfake Video

Deepfake वीडियो AI टेक्नोलॉजी का यूज करके बनाए जाते हैं। ये बिल्कुल असली जैसे दिखते हैं और इन्हें पहचानना बहुत मुश्किल होता है। Deepfake वीडियो में आमतौर पर किसी दूसरे व्यक्ति की तस्वीर, आवाज और वीडियो फुटेज आदि का इस्तेमाल किया जाता है। स्कैमर्स इस तकनीक का गलत इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए कर रहे हैं। ऐसे वीडियो की पहचान करने के लिए पूरी क्लिप को बहुत ध्यान से देखें और वीडियो में मौजूद आवाज को बोलने वाले व्यक्ति के हाव-भाव से मिलाने की कोशिश करें। इसके लिए वीडियो की छोटी-छोटी डिटेल पर ध्यान देकर भी ऐसे वीडियो का पता लगाया जा सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss