Google

Google ने जारी की 2024 की सर्च लिस्ट, टॉप पर रहें ये शब्द

4 mins read
1.8K views
December 15, 2024

Google ने हाल ही में Year in Search 2024 की लिस्ट शेयर की है। भारत में इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक और ट्रेंड का भी जिक्र है।

Google Year Search 2024: Google ने हाल ही में Year in Search 2024 की लिस्ट शेयर की है। भारत में इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक और ट्रेंड का भी जिक्र है। भारत में लोगों ने क्रिकेट, फिल्में, चुनाव और मीम्स जैसी कई दिलचस्प कैटेगरी में सर्च किया है। इसके अलावा भारत में लोगों ने स्त्री 2 और आम का अचार जैसे शब्दों को भी खूब सर्च किया है। क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा किस शब्द को सर्च किया गया है।

ये दो शब्द किए गए सर्च

इस साल Google trending searches में क्रिकेट से जुड़े दो सर्च टर्म सबसे ऊपर रहे हैं, जिनमें Indian Premier League और T20 World Cup शामिल है। वहीं, Indian Super League 10वें नंबर पर रही। इसके अलावा तीसरा सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला टॉपिक भारतीय जनता पार्टी रही। देश में यूजर्स ने चुनाव परिणाम 2024 और ओलंपिक 2024 पर भी सबसे ज्यादा सर्च किया है।

फिल्में भी की गईं सर्च

Google पर इस साल भारत में Stree 2, Kalki 2898E, 12th Fail, Lapata Ladies और Hanuman-Man जैसी मूवीज को सबसे ज्यादा सर्च कि गई। वहीं, भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले Hiramandi, Mirzapur, The Last of Us, Bigg Boss 17 और Panchayat रहे हैं।

खाने की चीजें भी खोजी गई

भारत में लोगों ने इस साल Google पर कई यात्रा स्थलों को भी सर्च किया है। इनमें Azerbaijan, Bali, Manali, Kazakhstan और Jaipur टॉप पर रहे है। इसके अलावा 2024 में Google पर रेसिपी में आम का अचार, कांजी, चरणामृत, धनिया पंजीरी, उघाड़ी पचड़ी और शंकरपाली भी सर्च किया गया है।

टॉप पर रहें ये शब्द

लोगों ने इस साल Google पर वायरल मीम्स को भी खूब सर्च किया। इनमें Orange Peel Theory, Very Demure, Very Mindful और Blue Grinch Knee Surgery शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स ने AQI लेवल, राम मंदिर, स्पोर्ट्स बार, बेकरी और नियर मी में ट्रेंडी कैफे को भी खूब सर्च किया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp
Previous Story

WhatsApp Storage की टेंशन खत्म, फॉलो करें ये स्टेप्स

Elon Musk
Next Story

Elon Musk ने सुंदर पिचाई की बढ़ाई टेंशन, यूजर्स की होगी मौज

Latest from Search Engine

Don't Miss