google-ai-plus-launch-global-gemini-ai-plan

Google ने खोल दिए AI के दरवाज़े, Gemini 3 Pro अब हर किसी के लिए

5 mins read
215 views
January 28, 2026

Google AI Plus:  AI टूल्स अब महंगे और सीमित एक्सेस वाले नहीं रह गए हैं। Google ने Google AI Plus को अमेरिका सहित 35 नए देशों में लॉन्च कर साफ कर दिया है। कंपनी इस एडवांस Artificial Intelligence को आम यूजर्स तक पहुंचाना चाहता है। इस विस्तार के साथ अब यह प्लान हर उस जगह उपलब्ध है, जहां Google के AI सब्सक्रिप्शन ऑफर किए जाते हैं।

अब एडवांस AI सबके लिए! Google AI Plus में Gemini 3 Pro, NotebookLM सहित बहुत कुछ स्टोरेज मिलेगा…35 देशों में लॉन्च कर दिया गया है…आप भी जान लिजिए इसके फायदें।

प्लान एक फायदे अनेक

Google AI Plus का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि एक ही सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को कई पावरफुल AI टूल्स मिलते हैं। Gemini ऐप में Gemini 3 Pro और Nano Banana Pro जैसे मॉडल्स से लेकर Flow के AI फिल्ममेकिंग फीचर्स और NotebookLM की रिसर्च-राइटिंग हेल्प तक, यह प्लान क्रिएटिव और प्रोफेशनल दोनों जरूरतों को कवर करता है।

READ MORE-  चीन ने Nvidia के H200 AI चिप्स की पहली खेप को दिखाई हरी झंडी

स्टोरेज और फैमिली शेयरिंग भी

यह सब्सक्रिप्शन सिर्फ AI तक सीमित नहीं है। इसके साथ मिलने वाला 200GB क्लाउड स्टोरेज इसे Google One जैसा उपयोगी बनाता है। खास बात यह है कि इन सभी बेनिफिट्स को पांच फैमिली मेंबर्स के साथ शेयर किया जा सकता है। जिससे एक ही प्लान पूरे परिवार के लिए काम का बन सकता है।

पुराने सब्सक्राइबर्स को बोनस

Google ने अपने मौजूदा यूजर्स को भी नजरअंदाज नहीं किया है। जिन देशों में Google AI Plus लॉन्च हुआ है, वहां के Google One Premium 2TB सब्सक्राइबर्स को अगले कुछ दिनों में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस प्लान के सभी AI फीचर्स मिलने लगेंगे।

READ MORE-  यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! Gemini 3 ने बदल दिया AI Overviews का चेहरा

कीमत और नए यूजर्स को ऑफर

अमेरिका में Google AI Plus की कीमत 7.99 डॉलर प्रति माह रखी गई है, जो एडवांस AI टूल्स के हिसाब से काफी प्रतिस्पर्धी मानी जा रही है। यानी भारतीय मुद्रा में करीब 732 रूपए का यह प्लान हो सकता है। वहीं, नए यूजर्स के लिए शुरुआती दो महीनों तक 50% की छूट इसे और ज्यादा आकर्षक बना देती है।

Google का बड़ा AI दांव

Google AI Plus का यह प्रयास बताता है कि वो डेली लाइफ का जरूरी टूल बनाना चाहती है। सर्च, कंटेंट, रिसर्च और क्रिएशन हर जगह AI को सस्ता और सुलभ बनाकर Google सीधे OpenAI और दूसरे AI प्लेटफॉर्म्स को टक्कर दे रहा है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Google के बाद Yahoo की AI एंट्री! Scout देगा सवालों के सटीक जवाब
Previous Story

अब सर्च नहीं, सीधे जवाब देगा Yahoo का AI दिमाग…जानिए यहां

PS5 2026 Update: अब मैसेज में दिखेगा पढ़ा जाने का स्टेटस
Next Story

PS5 2026 Update: अब मैसेज में दिखेगा पढ़ा जाने का स्टेटस

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss