Starlink Satellite Internet: SpaceX के संस्थापक Elon Musk ने भारत के ग्रामीण और कम इंटरनेट सुविधा वाले इलाकों को Starlink से जोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि Starlink खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे कम सुविधा पाने वाले लोगों की मदद कर सकता है।
Elon Musk ने भारत में Starlink को ग्रामीण इलाकों के लिए उपयोगी बताया, जानिए कंपनी की नई आवेदन प्रक्रिया, 4G कवरेज और मुंबई में Starlink के पहले ऑफिस की जानकारी।
Starlink से गांवों को जोड़ने की तैयारी
Musk ने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कही। वह DogeDesigner की एक पोस्ट का जवाब दे रहे थे। पोस्ट में भारत के दूरदराज गांवों को Starlink से जोड़ने की मांग की गई थी। DogeDesigner के मुताबिक, मई तक भारत के 11,256 सूचीबद्ध गांवों में 4G कवरेज नहीं था। आंकड़े ग्रामीण और शहरी इंटरनेट पहुंच के बीच बड़ा अंतर भी दिखाते हैं।
ग्रामीण भारत में इंटरनेट की पहुंच कम
मार्च में भारत में कुल 1.093 अरब इंटरनेट सब्सक्रिप्शन थे। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के सिर्फ 440.87 मिलियन सब्सक्रिप्शन शामिल थे। ग्रामीण इंटरनेट सब्सक्रिप्शन घनत्व 48.31 प्रति 100 लोग था। शहरी भारत में यही आंकड़ा 126.80 प्रति 100 लोग था। ऐसे में Starlink दूरदराज इलाकों के लिए एक विकल्प बन सकता है। Starlink कम ऊंचाई वाली पृथ्वी की कक्षा में मौजूद सैटेलाइट के नेटवर्क से इंटरनेट सेवा देता है। कंपनी भारत में सेवा शुरू करने के लिए जरूरी मंजूरियों पर काम कर रही है।
India needs @Starlink
• 11,256 of India’s listed villages still had no 4G coverage as of May 2026.
• India had 1.093 billion internet subscriptions in March 2026, but only 440.87 million were rural. Rural subscription density was 48.31 per 100 people, compared with 126.80 in… pic.twitter.com/zSKh3TiHFv
— DogeDesigner (@cb_doge) August 20, 2026
READ MORE: Elon Musk का बड़ा कदम: Anthropic को मिला सुपरकंप्यूटर, AI रफ्तार तेज
भारत में Starlink को मंजूरी का इंतजार
ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, Starlink ने भारत में सैटेलाइट संचार सेवा शुरू करने के लिए नया आवेदन किया है। इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र ने Gen 2 सैटेलाइट नेटवर्क के आवेदन को मंजूरी नहीं दी थी। मामला कुछ फीचर्स और इस्तेमाल होने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी के भारतीय मानकों के अनुरूप नहीं होने से जुड़ा था। Gen 2 सिस्टम में Direct-to-Device कनेक्टिविटी की सुविधा भी है।
READ MORE: Elon Musk को बड़ा झटका, OpenAI केस में Sam Altman की जीत
मुंबई में Starlink ने लिया पहला ऑफिस
इस बीच Starlink ने मुंबई के चांदीवली इलाके में अपना पहला ऑफिस लिया है। Starlink Satellite Communications Pvt. Ltd. ने 1,294 वर्ग फुट जगह पांच साल के लिए लीज पर ली है। लीज 2025 से शुरू हुई। किराया 3.52 लाख प्रति महीना है और हर साल 5% बढ़ेगा। कंपनी ने 31.7 लाख सिक्योरिटी डिपॉजिट दिया है।
