ChatGPT में आया Apple का Shazam

ChatGPT में आया Apple का Shazam…बदल जाएगा गाना सुनने का अंदाज

5 mins read
1 views
March 11, 2026

ChatGPT Shazam integration: AI के आने के बाद एक से बढ़कर एक फीचर यूजर्स के लिए टेक कंपनियों के द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में ChatGPT में कमाल के फीचर्स अपडेट हो चुके हैं। जिससे अब गाने की पहचान करने के लिए अलग ऐप खोलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। क्योंकि ChatGPT में अब सीधे म्यूजिक पहचान सुविधा मिल गई है। इसके लिए Apple की चर्चित म्यूजिक रिकग्निशन सेवा Shazam को ChatGPT के साथ जोड़ दिया गया। तो आइए जानते हैं। ChatGPT के जरिए म्यूजिक सुनना कितना आसान होनेवाला है।

ChatGPT का नया Shazam फीचर यूजर्स को आसपास बज रहे गानों की पहचान करने और दिखाएगा प्रीव्यू भी जानिए कैसे?

Shazam है क्या कैसे करती है काम

Shazam एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो आपके आस-पास बज रहे गानों को पहचानने के लिए तकनीक का उपयोग करता है। इसकी सबसे बडी खासियत है कि यह ऐप ऑडियो का तुरंत विश्लेषण करता है। फौरन बड़ा डेटाबेस तैयार करता है। फिर यूजर्स को गाने के बोल, संगीतकार के और गायक के नाम बताता है। यही वजह है कि इसे OpenAI ने ChatGPT से इसे इंट्रीगेट किया है।

READ MORE- Anthropic ने पेंटागन के खिलाफ दायर किया मुकदमा

एक कमांड से पहचान जाएगा गाना

अब इसका ChatGPT यूजर्स को मिलने जा रहा है। पहले इस तरह के सुविधा ऐप्पल मोबाइल से संभव था। लेकिन ओपन सोर्स आने के बाद इससे व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अब यूजर्स ChatGPT में ही पूछ सकते हैं कि Shazam, what is this song?। इसके बाद स्क्रीन पर Tap to Shazam आप्शन दिखाई देगा।  जिस पर टैप करते ही आसपास बज रहे गाने की पहचान हो जाएगी। इसके अलावे सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स को गाना पहचानने के लिए किसी दूसरे ऐप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। गाने का नाम मिलने के साथ ही उसका छोटा प्रीव्यू भी ChatGPT में सुन सकते हैं।

READ MORE- Elon Musk के टेस्ट स्कोर ने IBM को भी चौंका दिया

इसे ऐसे करें इस्तेमाल

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए ChatGPT के सेटिंग्स में जाकर Apps सेक्शन में Shazam को जोड़ना होगा। इसके बाद किसी भी रिक्वेस्ट की शुरुआत Shazam से करके गाने की पहचान कर सकती है। Shazam ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। अगर यूजर्स ने पहले इसे इंस्टाल कर चुके हैं तो ChatGPT से खोजे गए गाने उसकी लाइब्रेरी में भी सेव हो जाएंगे।

यानी नई सुविधा से ChatGPT यूजर्स को गाना सुनने में काफी सहुलियत मिलनेवाली हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ईरान संघर्ष बढ़ा सकता है चिप्स की कीमत और AI इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता
Previous Story

ईरान संघर्ष बढ़ा सकता है चिप्स की कीमत और AI इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss