Anthropic Challenge Pentagon: Anthropic – Pentagon विवाद दिन-प्रतिदिन सुलझने के वजय उलझता ही जा रहा है। Anthropic के सीईओ Dario Amodei की ओर से आए ताजा बयान ने यह साफ कर दिया है कि विवाद और गहरानेवाला है। दरअसल, Anthropic के सीईओ ने अपने ताजा बयान में कहा है कि वो रक्षा विभाग की उस फैसले को चुनौती देने की योजना बना रहे हैं, जिसमें AI फार्म को Supply Chain Risk धोषित किया है। यानी अब तय हो चुका है कि यह विवाद कोर्ट में दस्तक देनेवाली है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार।
Anthropic – Pentagon विवाद को लेकर कोर्ट का रूख करेगा Anthropic…जानिए आखिर कोर्ट जानें नौबत आने की क्या है असली वजह।
क्या है विवाद का असली वजह
बता दें कि Supply Chain Risk घोषित होने के बाद के बाद कोई कंपनी पेंटागन और उसके ठेकेदारों के साथ काम नहीं कर सकती है। अमोदेई अब भी अपनी बतों पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि हमारी कंपनी एआई का उपयोग अमेरिकी नागरिकों के निगरानी या स्वायत हथियारों के लिए नहीं की जा सकती है। वहीं पेंटागन का कहना है कि किसी भी वैध उद्देश्यों के लिए पहुंच मिलनी चाहिए।
READ MORE- Sergey Brin ने Miami में खरीदा 51 मिलियन डॉलर का मैनशन
SCR से व्यावसायिक संबंध समित नहीं
अमोदेई ने कहा कि Supply Chain Risk का उद्देश्य सरकारी सुरक्षा को सुनिश्चित करना है न कि किसी कंपनी को दंडित करना है। उन्होंने खुलकर कहा है कि सप्लाई चेन रिस्क क्लाउड या Anthropic के साथ व्यावसायिक संबंधो को सीमित नहीं कर सकता है। ये उनके विभाग के अनुंबंधो से जुड़ा हुआ नहीं है।
लीक से बातचीत हुई बेपटरी
अमोदेई ने कहा है कि कई लोग बातचीत आगे नहीं बढ़ पाने के कारण को आंतरिक ज्ञापन लीक हो जाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने Open AI के रक्षा विभाग के साथ काम करने के अनुबंध को मुश्किल भरा दिन करार दिया था। हलांकि उनहोंने इसके लिए खेद भी व्यक्त किया है। सफाई देते हुए कहा कि यह बयान जल्दीबाजी में लिखा गया था।
READ MORE- OpenAI ने लॉन्च किया अब तक का सबसे पावरफुल AI मॉडल
पेंटागन को देना आसन नहीं
Anthropic ने इस पदनाम को अदालत में चुनौती दे सकती है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि किस कोर्ट में चुनौती देंगे लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि शायद वाशिंगटन में चुनौती दे सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पेंटागन को राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर व्यापक विशेषाधिकार है ऐसे में Anthropic का कोर्ट में चुनौती देना कितना सफल होगा यह तो आनेवाले दिनों में ही पता चल सकेगा।
